---विज्ञापन---

कौन हैं व्हॉट्सऐप के नए ग्लोबल CEO कुणाल शाह? जानें- फिलॉसफी ग्रेजुएट से टेक लीडर बनने की कहानी

कुणाल शाह आज भारत के प्रभावशाली उद्यमियों और स्टार्टअप निवेशकों में से एक माने जाते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन पूरा किया था

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया और टेक दिग्गज मेटा ने कुणाल शाह को व्हॉट्सऐप का नया ग्लोबल हेड बनाया है. कुणान शाहर फिनटेक प्लेटफॉर्म क्रेड (CRED) के फाउंडर हैं. कुणाल शाह विल कैथकार्ट की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले करीब 7 सालों से वॉट्सऐप को लीड किया है. नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए कुणाल शाह क्रेड में अपनी मौजूदा भूमिका से पीछे हट रहे हैं. वे कंपनी के सीईओ पद की कमान अब मितेन संपत को सौंपेंगे, जो अंतरिम सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

लिंक्डइन पोस्ट में दी जानकारी

कुणाल शाह ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए अपनी इस यात्रा को याद किया. उन्होंने भरोसा जताया कि क्रेड अब अपने अगले बड़े सफर के लिए पूरी तरह तैयार है. शाह ने लिखा, ‘आज, क्रेड अपने अगले चरण के लिए तैयार है. मैं पीछे हट रहा हूं और मितेन संपत एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली टीम के साथ साझेदारी में अंतरिम सीईओ के रूप में कदम रख रहे हैं.’

---विज्ञापन---

CRED के फाउंडर कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के ग्लोबल CEO, Meta ने किया करीब 1 अरब डॉलर का निवेश

कौन हैं कुणाल शाह?

कुणाल शाह आज भारत के प्रभावशाली उद्यमियों और स्टार्टअप निवेशकों में से एक माने जाते हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के प्रतिष्ठित विल्सन कॉलेज से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन पूरा किया था. इसके बाद उन्होंने एसवीकेएम के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दाखिला लिया, लेकिन बाद में उन्होंने वहां से ड्रॉपआउट करने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

फ्रीचार्ज से मिली बड़ी कामयाबी

साल 2018 में क्रेड की स्थापना करने से बहुत पहले ही कुणाल शाह ने भारतीय बाजार में अपनी धाक जमा ली थी. उन्होंने कई बिजनेस वेंचर्स पर काम करने के बाद साल 2010 में डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म फ्रीचार्ज की शुरुआत की थी. यह प्लेटफॉर्म देश में काफी लोकप्रिय हुआ और साल 2015 में ई-कॉमर्स दिग्गज स्नैपडील ने 450 मिलियन डॉलर से अधिक के एक बड़े सौदे में फ्रीचार्ज का अधिग्रहण कर लिया था. शाह साल 2016 तक फ्रीचार्ज के संस्थापक, सीईओ पद पर बने रहे.

एक बार फिर डाउन हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, हजारों यूजर्स हुए परेशान

---विज्ञापन---

स्टार्टअप्स के ‘गॉडफादर’

फ्रीचार्ज से सफल एग्जिट के बाद कुणाल शाह ने भारतीय और दक्षिण-पूर्व एशियाई स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक मार्गदर्शक और बड़े निवेशक के रूप में काम किया. वे साल 2016 में दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इनक्यूबेटर ‘वाई कॉम्बिनेटर’ में पार्ट-टाइम पार्टनर रहे. इसके बाद उन्होंने 2016 से 2017 तक इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) के अध्यक्ष के रूप में भी देश के डिजिटल विकास को दिशा दी और 2017 में दिग्गज वेंचर कैपिटल फर्म सिकोइया कैपिटल के सलाहकार बने.

अप्रैल 2018 में कुणाल शाह ने अपनी खुद की पूंजी से 1 मिलियन डॉलर का शुरुआती निवेश करके क्रेड की नींव रखी.

---विज्ञापन---

ग्लोबल कंपनियों के बोर्ड में भूमिका

क्रेड के अलावा कुणाल शाह कई बड़ी कंपनियों के बोर्ड और सलाहकार पैनल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे साल 2021 से सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी में एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं. इसके अलावा वे 2021 से जून 2025 तक देश की प्रमुख फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स में भी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. वे एंजेललिस्ट और टाइम्स ग्रुप जैसी बड़ी संस्थाओं के सलाहकार भी रहे हैं.

First published on: Jun 22, 2026 10:10 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola