---विज्ञापन---

अब जल्दी खत्म नहीं होगी iPhone की बैटरी! Apple ने बताए ये सीक्रेट टिप्स, फॉलो किए तो बढ़ेगी Battery की उम्र

iPhone की बैटरी बार-बार खत्म हो जाती है या Battery Health तेजी से गिर रही है? Apple ने खुद कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से बैटरी का बैकअप बढ़ाने के साथ उसकी लाइफस्पैन को भी बेहतर रखा जा सकता है.

---विज्ञापन---

iPhone इस्तेमाल करने वालों के बीच बैटरी बैकअप को लेकर अक्सर सवाल रहता है. आजकल कई Android फोन बड़ी बैटरी के साथ आते हैं, वहीं iPhone में बैटरी कैपेसिटी को लेकर आंकड़े उतने बड़े नहीं दिखते. ऊपर से हैवी ऐप्स, हाई ब्राइटनेस और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले फोन की बैटरी पर लगातार दबाव डालते हैं. ऐसे में अगर आप चाहत हैं कि iPhone की बैटरी दिनभर ज्यादा चले और उसकी हेल्थ भी लंबे समय तक अच्छी बनी रहे, तो कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. Apple ने खुद iPhone की बैटरी लाइफ और लाइफस्पैन बेहतर रखने के लिए कई टिप्स बताए हैं.

बैटरी लाइफ और लाइफस्पैन में क्या है अंतर?

Apple के मुताबिक, बैटरी लाइफ कम मतलब है कि डिवाइस को दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ने से पहले वह कितनी देर तक चलता है. वहीं बैटरी लाइफस्पैन उस समय को कहा जाता है, जब तक बैटरी को बदलने की जरूरत नहीं पड़ती इन दोनों को बेहतर रखने से iPhone की बैटरी लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम कर सकती है.

---विज्ञापन---

ऐसे बढ़ाएं बैटरी लाइफ

सबसे पहले iPhone को रखें अपडेट

Apple अपने यूजर्स को डिवाइस में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट रखने की सलाह देता है. कंपनी के मुताबिक, सॉफ्टवयर अपडेट में कई बार एसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल होती है, जो एनर्जी बचाने में मदद करती है. इसलिए अपने iOS के वर्जन को अपडेट रखें

फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं

iPhone की बैटरी के लिए तापमान भी काफी मायने रखता है. Apple के अनुसार, 16 से 22 डिग्री सेल्सियस यानी 62 से 72 डिग्री फॉरेनहाइट का तापमान डिवाइस के लिए सबसे उपयुक्त है. कंपनी 35 डिग्री सेल्सियस यानी 95 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा तापमान में डिवाइस रखने से बचने की सलाह देती है.

---विज्ञापन---

अगर iPhone लंबे समय तक ज्यादा तापमान में रहता है, तो बैटरी की क्षमता पर स्थायी असर पड़ सकता है. इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने के बाद फोन पहले की तुलना में कम समय तक चल सकता है. खासकर ज्यादा गर्म माहौल में iPhone को चार्ज करने से बचना चाहिए. 

चार्जिंग के दौरान कवर हटाएं

कुछ खास तरह के फोन कवर चार्जिंग के दौरान डिवाइस में गर्मी को बढ़ा सकते हैं. अगर आपको चार्ज करते समय iPhone सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है, तो Apple के मुताबिक कवर हटाकर चार्ज करना बेहतर है. इससे डिवाइस से गर्मी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है.

---विज्ञापन---

ऑटो ब्राइटनेस रखें ऑन

iPhone की स्क्रीन भी बैटरी की खपत में बड़ी भूमिका निभाती है. लगातार ज्यादा ब्राइटनेस पर स्क्रीन चलाने से बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है. Apple ऑटो ब्राइटनेस का इस्तेमाल करने की सलाह देता है. इससे स्क्रीन आसपास की रोशनी के हिसाब से अपनी ब्राइटनेस खुद एडजस्ट करती रहती है.

ऐसे ऑन करें Auto Brightness

ऑटो ब्राइटनेस को एक्टिवेट करने के लिए Settings में जाएं. इसके बाद General > Accessibility > Display Accommodations में जाकर Auto Brightness को On कर दें. इससे अलग अलग रोशनी की स्थिति में स्क्रीन की ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट होती रहेगी.

---विज्ञापन---

मोबाइल डेटा की जगह Wi Fi इस्तेमाल करें

इंटरनेट का इस्तेमाल आज लगभग हर समय होता है, लेकिन कनेक्टिविटी का तरीका भी बैटरी पर असर डालता है. Apple के मुताबिल सेल्युलर नेटवर्क की तुलना में Wifi कनेक्शन कम पावर इस्तेमाल करता है. इसलिए जहां संभव हो, मोबाइल डेटा की जगह Wifi से iPhone को कनेक्ट रखना बैटरी बचाने में मदद कर सकता है.

छोटी आदतों से बढ़ सकती है बैटरी की उम्र

iPhone की बैटरी को लंबे सयम तक बेहतर बनाए रखने के लिए हमेश कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं होत. फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाना, समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना, ऑटो ब्राइटनेस का इस्तेमाल करना और जहां संभव हो Wi Fi से कनेक्ट रहना जैसी छोटी आदतें मदद कर सकती हैं. Apple के इन टिप्स को अपनाकर बैटरी लाइफ के साथ साथ बैटरी के लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन को भी बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- iPhones के लिए रिलीज हुआ iOS 27, दो फोन में चला सकेंगे एक नंबर, यूजर्स को मिलें ये धांसू फीचर्स, तुरंत करें ट्राई

Source- Apple

First published on: Sep 21, 2026 09:34 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola