आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रफ्तार पर ब्रेक का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में Anthropic, OpenAI, Google और SpaceXAI के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज किया गया है. इन चारों पर आरोप है कि इन AI कंपनियों ने मिलकर रफ्तार कम करने पर सहमति जताई. एक नए मुकदमे में दावा किया गया है कि Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google ने अपने-अपने AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने के लिए एक गैर-कानूनी समझौता किया. शुक्रवार को कैलिफोर्निया के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर इस मुकदमे में तर्क दिया गया है कि प्रमुख AI कंपनियों ने एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन किया.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आ रहा बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट वाले भी कर सकेंगे कॉल, ऐसे काम करेगा नया फीचर
क्या है मामला?
मुकदमे में तर्क दिया गया है कि ये तालमेल 12 सितंबर को हुआ, जब Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने एक लेख प्रकाशित करके बेहतर सुरक्षा उपायों के लिए तरक्की की रफ्तार धीमी करने के मामले में सपोर्ट मांगा. उसी दिन OpenAI के सैम ऑल्टमैन, SpaceXAI के एलन मस्क और Google DeepMind के डेमिस हसाबिस ने अमोदेई के प्रस्तावों पर सार्वजनिक तौर पर सहमति जताई.
‘ट्रंप सरकार को इसमें शामिल होने की जरूरत नहीं’
काम की रफ्तार धीमी करने का सुझाव देने वाले अपने शुरुआती लेख में अमोदेई ने एंटी-ट्रस्ट चुनौतियों की संभावना को माना. उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सरकार के लिए इन अलग-अलग लैब के बीच बातचीत में मध्यस्थता करना या कम से कम इसे संभव बनाना मददगार होगा. उन्होंने लिखा- ”सरकार को इसमें सीधे शामिल होने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे कुछ खास तरह की सुरक्षा से जुड़ी बातचीत के लिए एक सीमित छूट देनी होगी.” इसके जवाब में, ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि OpenAI एक ऐसे फेडरल फ्रेमवर्क के विचार का स्वागत करता है जो सुरक्षा के लिए एक जैसे नियम तय करे, लेकिन साथ ही कहा कि “हमें नहीं लगता कि ये भरोसा दिलाने का काम शुरू करने के लिए हमें एंटी-ट्रस्ट छूट या किसी कानून का इंतजार करने की जरूरत है.”
ये भी पढ़ें: Google Pics: Canva को टक्कर देगा गूगल का नया AI टूल! सिर्फ प्रॉम्प्ट देने से तैयार होंगे शानदार ग्राफिक्स