कई बार ऐसा होता है कि हम हेडफोन लगाकर गाेन सुन रहे होते हैं या किसी काम में इतने बिजी होते हैं कि आसपास की आवाज सुनाई ही नहीं देती. ऐसे में कोई हमें नाम लेकर बुलाता रहे और हमें पता भी न चल तो काफी परेशानी हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो iPhone का नया फीचर आपके काम आ सकता है. iOS 26 और इसके बाद के अपडेट में Apple ने Name Recognition फीचर दिया है. यह फीचर आपका नाम सुनते ही iPhone पर अलर्ट भेज देता है, जिससे किसी के पुकारने पर भी आपका ध्यान उस ओर जा सकता है.
क्या है Name Recognition फीचर?
Name Recognition Apple का एक एक्सेसिबिलिटी फीचर है, जिसे iOS 26 या उसके बाद के वर्जन पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यहा फीचर आईफोन को अपने नाम की आवाज पहचानने में मदद करता है. अगर भीड़भाड़ वाली जगह पर यह हेडफोन लगाए रहने के दौरान कोई आपका नाम पुकारता है तो iPhone आवाज पहचानकर स्क्रीन पर नोटिफिकेशन भेजता है. Apple Watch से कनेक्ट होने पर वहां भी अलर्ट मिल सकता है.
हेडफोन लगाए हों तब भी मिलेगा अलर्ट
इस फीचर का फायदा खास तौर पर उन परिस्थितियों में हो सकता है जब आसपास की आवाज सुनना मुश्किल हो. जैसे आप हेडफोन लगाकर म्यूजिक सुन रहे हैं और कोई आपको नाम लेकर बुलाता है तब Name Recognition उस आवाज को पहचानकर आपको अलर्ट कर सकता है. इसी तरह भीड़ वाली जगह पर भी यह फीचर काम आ सकता है.
Name Recognition फीचर को ऐसे करें ऑन
इस फीचर को चालू करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने iPhone में Settings ऐप खोलें. इसके बाद Accessibility पर टैप करें. यहां आपको Sound & Name Recognition का विकल्प मिलेगा. इसे खोलने के बाद Name Recognition पर जाएं.
ऐसे सेट कर सकते हैं अपना नाम
Name Recognition सेक्शन में जाने के बाद Set Up Name Recognition पर टैप करें. इसके बाद अपना नाम टाइप करें. फोन को अपने नाम की आवाज बेहतर तरीके से पहचानने के लिए आप खुद या किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज में अपने नाम का उच्चारण रिकॉर्ड भी कर सकते हैं. इसके लिए Custom Voice Recording का विकल्प इस्तेमाल किया जा सकता है.
निकनेम भी जोड़ सकते हैं
अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग आपको अलग-अलग नाम या निकनेम से बुलाते हैं, तो इसकी भी सुविधा मिलती है. इसके लिए Add Name विकल्प पर जाकर एक से ज्यादा नाम जोड़े जा सकते हैं. इससे iPhone को अलग-अलग नामों से आपको पुकारे जाने पर पहचानने में मदद मिल सकती है.
Control Center से भी कर सकेंगे कंट्रोल
अगर आप इस फीचर को बार-बार ऑन या ऑफ करते हैं तो इसे और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए Name Recognition को Control Center में शॉर्टकल के तौर पर जोड़ा जा सकता है. इसके बाद जरूरत के हिसाब से इसे जल्दी चालू या बंद किया जा सकेगा.
किसके लिए ज्यादा काम का है फीचर?
Name Recognition खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें आसापास की आवाज सुनने में परेशानी होती है. हालांकि रोजमर्रा में हेडफोन इस्तेमाल करने वाले या भीड़भाड़ वाली जगहों पर रहने वाले यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. iPhone का यह फीचर किसी के नाम लेकर बुलाने पर फोन के जरिए ध्यान दिलाने का एक आसान तरीका देता है.
ये भी पढ़ें- iPhones के लिए रिलीज हुआ iOS 27, दो फोन में चला सकेंगे एक नंबर, यूजर्स को मिलें ये धांसू फीचर्स, तुरंत करें ट्राई