---विज्ञापन---

Samsung नए फोल्ड फोन का Passport डिजाइन क्यों बन रहा लोगों की पसंद? जानिए वाइड स्क्रीन के 8 बड़े फायदे

Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च होते ही अपने फोल्ड अवतार के वजह से नहीं इसे नए पासपोर्ट डिस्प्ले की वजह से ट्रैंड में है. यहां जानते हैं आखिर इसके वाइड स्क्रीन डिस्प्ले के क्या फायदे हैं.

---विज्ञापन---

हाल ही में लॉन्च Samsung Galaxy Z Fold 8 अपने नए डिजाइन की वजह से चर्चा में है. अब तक ज्यादातर स्मार्टफोन लंबे और पतले डिस्प्ले के साथ आते हैं. लेकिन सैमसंग ने इस बार अगल रास्ता चुना और  Galaxy Z Fold 8 को एक नए वाइड डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो के साथ लॉन्च किया. जिसे पासपोर्ट डिजाइन कहा जा रहा है. इसके बड़े और वाइड डिस्प्ले की वजह से युवाओं को काफी पसंद आ रहा है खासकर Gen-Z को. कंपनी का कहना है कि उनका मकसद फोन के इस्तेमाल को पहले से ज्यादा आसान बनाना है.

Galaxy Z Fold 8 में मिला नया ‘पासपोर्ट’ डिजाइन

कंपनी ने पिछले वीक Galaxy Z Fold 8 लॉन्च किया है. ये फोन बंद होने पर कॉन्पैक्ट सा फोन बन जाते है और खोलने पर वाइड डिस्प्ले वाला फोन. ये पासपोर्ट डिजाइन यूजर को नॉर्मल फोल्डेबल फोन से अलग एक्सपीरियंस देता है. इसे खासतौर पर वो लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिन्हे वाइड स्क्रीन पर काम करना पसंद है.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो में क्या है खास?

इस फोन में दो डिस्प्ले दिए गे है. इसका कवर डिस्प्ले 10:16 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है, जबकि अंदर का बड़ा डिस्प्ले 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. कंपनी का कहना है कि यह नया रेश्यो कई तरह के कामों को पहले से ज्यादा आसान बना सकता है.

Image Credit-Samsung

ये भी पढ़ें-Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, जानिए किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

---विज्ञापन---

वाइड स्क्रीन से मिलेंगे ये फायदे

Galaxy Z Fold 8 की वाइड स्क्रीन कई मामलों में बेहतर एक्सपीरियंस देती है. जैसे इस पर टाइपिंग करना ज्यादा आसान होता है. वेब ब्राउजिंग और आर्टिंकल की रीडिंग आसान होती है. ऐसे डिवाइस पर मल्टीटास्क करना आसान होता है. एक साथ काई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. वीडियो देखने और गेम खेलने में भी बड़ी स्क्रीन बेहतर होती है. साथ ही बड़ी स्क्रीन पर वेब सीरीज और फिल्मे देखने का ज्यादा बेहतर अनुभव देता है. इसके साथ ही वाइड स्क्रीन पर सोशल मीडिया ऐप्स चलाने से उसकी विजिबिलिटी बेहतर होती है और उसे चलाना ज्यादा मजेदार लगता है.

हर ऐप को नहीं मिलेगा इसका फायदा

एक जरूरी और ध्यान देने वाली बात ये है कि इन स्क्रीन रेश्यो का पूरा फायदा सिर्फ उन्हें ऐप्स में मिलेगा, जिन्हें इस डिस्प्ले के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है. जिन ऐप्स को इस साइज के लिए नहीं बनाया गया है उन पर इस वाइड स्क्रीन का कोई फायदा नहीं मिलेगा.

---विज्ञापन---

कॉम्पैक्ट डिजाइन भी बना खास वजह

Galaxy Z Fold 8 की पॉपुलारिटी की एक और वजह उसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है. फोन फोल्ड होने के बाद बड़ी आसानी से जेब में रखा जा सकता है. ऐसे में यूजर्स जिन्हें बड़े साइज के फोन जेब में रखना पसंद नहीं उनके लिए ये डिजाइन काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Sale 2026 की डेट फाइनल, इस दिन शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेंगे तगड़े ऑफर्स

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2026 12:12 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola