---विज्ञापन---

OnePlus CEO ने दिया इस्तीफा, क्या भारत में बंद होने वाली है कंपनी? जानिए सच्चाई

OnePlus के इंडिया CEO रॉबिन लियू ने अचानक पद छोड़ दिया है, जिससे टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. इसी बीच कंपनी की बिक्री में गिरावट और अंदरूनी बदलावों की खबरें भी सामने आ रही हैं. क्या OnePlus भारत जाने वाली है जानते हैं सच्चाई.

---विज्ञापन---

OnePlus India Ceo resigned: OnePlus से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने टेक इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. कंपनी के इंडिया CEO रॉबिन लियू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे समय में यह फैसला आया है जब OnePlus अपने ग्लोबल बिजनेस में बदलाव और नई रणनीति पर काम कर रही है.

OnePlus इंडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि रॉबिन लियू अब कंपनी के साथ नहीं हैं. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि लियू ने 2018 से OnePlus के साथ काम करते हुए अहम योगदान दिया और अब वह अपने निजी लक्ष्यों पर ध्यान देना चाहते हैं. कंपनी ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.

---विज्ञापन---

भारत में कामकाज जारी रहेगा

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि भारत में उसका बिजनेस पहले की तरह जारी रहेगा. OnePlus का कहना है कि लोकल रणनीति के तहत सभी ऑपरेशन्स बिना किसी रुकावट के चलते रहेंगे और ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर में बदलाव

Economic Times की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉबिन लियू को अब Realme के CEO स्काई ली को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था. स्काई ली को हाल ही में Oppo ग्रुप के अंदर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जहां वह अलग-अलग सब-ब्रांड्स को संभाल रहे हैं. पहले लियू और ली दोनों अपने-अपने ब्रांड को बराबरी के स्तर पर संभालते थे.

---विज्ञापन---

बंद होने की खबरों को किया था खारिज

कुछ समय पहले OnePlus के भारत से बाहर होने की अफवाहें भी सामने आई थीं, जिन्हें खुद रॉबिन लियू ने खारिज किया था. उन्होंने साफ कहा था कि कंपनी का भारत में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है और ऐसी खबरें गलत हैं.

बिक्री में आई गिरावट

OnePlus के लिए साल 2025 चुनौतीपूर्ण रहा. रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की शिपमेंट में करीब 32% तक गिरावट दर्ज की गई. वहीं IDC के आंकड़ों के मुताबिक यह गिरावट साल-दर-साल आधार पर लगभग 38.8% रही, जो कंपनी के लिए चिंता का विषय है.

---विज्ञापन---

OnePlus ने OnePlus 3 जैसे फोन्स के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाई थी. बाद में Nordसीरीज के जरिए कंपनी ने मिड-प्रिमियम सेगमेंट में भी एंट्री ली, लेकिन यहां उसे Vivo, Oppo और Motorola जैसे ब्रांड्स से कड़ी टक्कर मिल रही है.

ये भी पढे़ं- 7500mAh की जबरदस्त बैटरी वाला OnePlus 15T लॉन्च, एक चार्ज में दिनभर से ज्यादा चलेगा! जान लें कीमत

---विज्ञापन---

First published on: Mar 25, 2026 12:28 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola