---विज्ञापन---

Google Down: अचानक डाउन हुआ गूगल! हजारों यूजर्स को दिखा ‘Server Error’ मैसेज

Google Down: भारत में गूगल की सेवाएं अचानक बाधित होने से सैकड़ों यूजर्स परेशान हैं. 'डाउनडिटेक्टर' पर सैकड़ों शिकायतों के साथ सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज है. तकनीकी खराबी के कारण यूजर्स को सर्च इंजन एक्सेस करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

---विज्ञापन---

आज भारत के कई हिस्सों में दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल की सेवाएं अचानक डाउन होने की खबर सामने आई. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘डाउनडिटेक्टर’ (Downdetector) के अनुसार, 200 से ज्यादा यूजर्स ने गूगल एक्सेस न कर पाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें सर्च इंजन का इस्तेमाल करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इससे साफ मालूम चलता है कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश के कई हिस्सों में लोग इस डिजिटल ब्लैकआउट से प्रभावित हुए हैं.

क्यों डाउन हुआ Google?

इस तरह के आउटेज अक्सर सर्वर में खराबी या बैकएंड अपडेट के कारण होते हैं. हालांकि, गूगल की ओर से अभी तक इस समस्या को लेकर सटीक कारण पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. गौर करने वाली बात यह है कि गूगल के डाउन होने से न सिर्फ सामान्य सर्च, बल्कि उससे जुड़ी अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे वर्क-फ्रॉम-होम करने वाले प्रोफेशनल्स और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, कुछ क्षेत्रों में सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने की खबरें आ रही हैं.

---विज्ञापन---

खबर अभी अपडेट की जा रही है…

First published on: May 12, 2026 10:49 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola