---विज्ञापन---

ATM से पैसे कट गए लेकिन नहीं मिला कैश…घबराएं नहीं, यहां जानिए RBI के नियम और समाधान

ATM से ट्रांजैक्शन फेल हो गया और अकाउंट से पैसे भी कट गए? परेशान होने की जरूरत नहीं. RBI के नियमों के तहत बैंक को तय समय में पैसा लौटाना होता है, वरना आपको रोजाना मुआवजा भी मिल सकता है.

---विज्ञापन---

ATM से पैसे निकालते वक्त अकाउंट से रकम कट जाए और मशीन से कैश न निकले, तो यह किसी के भी लिए बेहद परेशान करने वाला अनुभव होता है. कई लोग सोचते हैं कि अब पैसा गया, लेकिन सच्चाई यह है कि RBI के नियम आपके साथ हैं. सही समय पर शिकायत करने और तय प्रक्रिया अपनाने से आपका पैसा वापस मिल सकता है. यहां हम बता रहे हैं कि ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए.

कटने के बाद भी ATM से नहीं मिला कैश तो क्या करें?

सबसे पहले सबूत संभालकर रखें

---विज्ञापन---

जैसे ही आपको पता चले कि खाते से पैसे कट गए हैं लेकिन कैश नहीं मिला, सबसे जरूरी है सबूत सुरक्षित रखना. बैंक से आया डेबिट SMS या अलर्ट डिलीट न करें. साथ ही ATM की लोकेशन, तारीख और समय नोट कर लें. आगे शिकायत करते वक्त यही जानकारी काम आएगी.

बैंक में शिकायत दर्ज कराएं

---विज्ञापन---

अगला कदम है अपने बैंक में शिकायत करना. आप यह शिकायत बैंक की मोबाइल ऐप, नेट बैंकिंग पोर्टल या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं. कोशिश करें कि 24 से 48 घंटे के अंदर शिकायत दर्ज करा दें, ताकि मामला जल्दी सुलझ सके.

RBI के नियम क्या कहते हैं

---विज्ञापन---

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, अगर ATM से कैश नहीं मिला लेकिन पैसे कट गए हैं, तो बैंक को Transaction की तारीख से 5 कार्यदिवस के अंदर आपका पैसा वापस करना होता है. आमतौर पर ज्यादातर मामलों में इससे पहले ही रकम खाते में आ जाती है.

देरी होने पर शिकायत आगे बढ़ाएं

---विज्ञापन---

अगर तय समय के बाद भी बैंक पैसा वापस नहीं करता, तो आप RBI के Complaint Management System (CMS) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए cms.rbi.org.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कंप्लेंट की जा सकती है. यहां बैंक को जवाब देना जरूरी होता है.

मुआवजे का भी है नियम

---विज्ञापन---

अगर बैंक RBI की तय समयसीमा के बाद भी पैसा लौटाने में देरी करता है, तो आपको हर दिन 100 रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है. यह राशि तब तक मिलती है, जब तक पूरा पैसा आपके खाते में क्रेडिट न हो जाए.

ATM से जुड़ी इस तरह की समस्या में घबराने की जरूरत नहीं है. सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम आपको आपका पैसा वापस दिला सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WhatsApp यूज करने के ल‍िए देना होगा पैसा! कंपनी जल्‍द ला सकती है सब्सक्रिप्शन प्लान

First published on: Jan 27, 2026 04:38 PM

ATM
End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola