---विज्ञापन---

सुबह के बोरिंग नाश्ते को बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी; ट्राई करें अखरोट-दही तड़का सैंडविच

Breakfast Ideas: क्या आप भी रोज-रोज का अंडा ब्रेड, पोहा खाकर थक गए हैं और नाश्ते में कुछ नया टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं? आइए आपको हम बताते हैं टेस्टी खास सैंडविच रेसिपी.

---विज्ञापन---

Breakfast Best Healthy Recipe: हर रोज एक जैसा नाश्ता करना किसी को भी बोर कर सकता है, खासकर गर्मियों में जब भारी खाना खाने का मन नहीं करता. ऐसे में लोग कुछ हल्का, टेस्टी और जल्दी बनने वाला विकल्प ढूंढते हैं. अक्सर घरों में ब्रेड-बटर, पोहा या पराठा ही बनता है, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो अखरोट-दही तड़का सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है. यह सैंडविच बाहर से कुरकुरा और अंदर से क्रीमी होता है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. इसमें दही, ताजी सब्जियां और अखरोट जैसे पौष्टिक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. यह बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला आसान और झटपट बनने वाला नाश्ता है.

यह भी पढ़े: दूध और आम का कॉम्बिनेशन सही या गलत? जानिए दूध पीने की सही टाइमिंग क्या है

---विज्ञापन---

सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट सैंडविच को बनाने के लिए आपको कुछ आसान और हेल्दी चीजों की जरूरत होगी:

  • 1 कप हंग कर्ड (गाढ़ा दही).
  • 1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर.
  • 1/2 कप लाल और 1/2 कप हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी).
  • थोड़ी ताजी पुदीने की पत्तियां.
  • 1 छोटा चम्मच इटालियन सीजनिंग और 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स.
  • स्वादानुसार नमक.
  • 1/2 कप भुने और दरदरे पिसे अखरोट.
  • तड़के के लिए 1 छोटा चम्मच घी, राई, करी पत्ते और कटे हुए अखरोट.

इस आसान तरीके से बनाएं टेस्टी सैंडविच

---विज्ञापन---
  • इस सैंडविच को बनाना बेहद आसान है, बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • एक बाउल में हंग कर्ड लेकर उसमें गाजर, शिमला मिर्च, पुदीना, मसाले और पिसे अखरोट मिलाकर क्रीमी फिलिंग तैयार करें.
  • ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी लगाएं, फिर तैयार मिश्रण फैलाकर दूसरी स्लाइस रख दें.
  • अब एक पैन में घी गर्म करें, उसमें राई, करी पत्ता और अखरोट डालकर हल्का तड़का लगाएं.
  • इसी तड़के में सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • यह सैंडविच न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि अखरोट के ओमेगा-3 और दही के गुण इसे हेल्दी भी बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: घर को देना है रॉयल लुक? अब महंगे इंटीरियर की जरूरत नहीं, ये 6 वॉल डेकोर ट्रिक्स बदल देंगे पूरा माहौल

---विज्ञापन---

First published on: May 02, 2026 06:58 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola