---विज्ञापन---

एक बार खाएंगे तो भूल जाएंगे बेसन वाली कढ़ी! घर पर सत्तू से ऐसे बनाएं ये टेस्टी डिश, हर कोई पूछेगा रेसिपी

आपने आमतौर पर बेसन वाली कढ़ी खाई होगी, जोकि बहुत आम है. लेकिन क्या आपने सत्तू से तैयार कढ़ी खाई है? आइए आपको बताते हैं आप कैसे घर पर बना सकते हैं ये आसान डिश.

---विज्ञापन---

आपने कढ़ी कभी न कभी तो जरूर खाई होगी, जिसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बार-बार खाने का मन करता है. दही और बेसन से बनी इस स्वादिष्ट डिश में पकोड़े भी मौजूद होते हैं, जिसे गरमा गर्म खाने में अलग ही मजा आता है. आपने आमतौर पर बेसन से तैयार कढ़ी ही खाई होगी, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में सत्तु कैसे कढ़ी बना सकते हैं इसके बारे में बताएंगे. सत्तू से बनी कढ़ी का स्वाद बेसन वाली से काफी अलग होता है, जो हर किसी को पसंद आता है और लोग इसे खाकर खूब तारीफ करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस स्वादिष्ट डिश को बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसे बनाने का आसान स्टेप्स बताएं.

यह भी पढ़ें: क्या कभी आपने राजस्थान की मशहूर ‘राम पुलाव’ का लुत्फ उठाया है? जानिए घर पर घर पर कैसे

---विज्ञापन---

किन चीजों से तैयार होगी ये स्वादिष्ट डिश?

कढ़ी के लिए

  • डेढ़ कप दही
  • 2 से 3 बड़े चम्मच सत्तू
  • 4 कप पानी (अगर ज्यादा लगे, तो कम कर लें)
  • आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • पौने 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटी चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक

तड़के लगाने के लिए

---विज्ञापन---
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल
  • आधा छोटी चम्मच राई
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • आधा छोटी चम्मच हींग
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 6 से 8 करी पत्ते
  • 1 मीडियम प्याज, पतला कटा हुआ

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट सत्तू से तैयार कढ़ी?

  • सत्तू की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बाउल में दही, हल्दी, सत्तू, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालना होगा.
  • सभी चीजों को बाउल में डालने के बाद अच्छे से फेंट लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल में किसी गांठ न आए.
  • अब इस मिश्रण में धीरे-धीरे 4 कप पानी डालते हुए चलाते रहे. इस बात का ध्यान रखें कि सत्तू और दही अच्छे से घुल जाए और मिश्रण पतला हो.
  • अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें राई डालकर चटकने दें. इसके बाद जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड तक भूनें.
  • भूनते वक्त उसमें करी पत्ता और बारीक कटा प्याज डालें और प्याज को भूनें.
  • अब तैयार बाउल में तैयार सत्तू-दही के घोल को कड़ाही में धीरे-धीरे डालें और उसे लगातार चलाते रहें.
  • अब कड़ाही को मध्यम आंच पर लगभग 10 से 12 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहे. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि जब कढ़ी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो गैस का बंद कर दें.
  • इस तरह आपका सत्तू कढ़ी तैयार हो जाएगी, जिसे आप धनिया और हरी मिर्च से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गणेश उत्सव के नौवें दिन लगाएं शाही ब्रेड मालपुए का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

First published on: Sep 22, 2026 05:24 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola