---विज्ञापन---

Resion: रोपवे कैसे करता है काम? बिना इंजन तारों के सहारे चलने वाला ये ‘उड़न खटोला’, गुलमर्ग में क्यों हुआ खराब

घटना ने फिर से यह सवाल उठाया है कि रोपवे जिसे केबल कार भी कहा जाता है आखिर वो कैसे काम करता है? एक सवाल ये भी खड़ा हो गया है कि गुलमर्ग के रोपवे में खराबी किस वजह से आई?

---विज्ञापन---

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब रोपवे के अचानक रुक जाने से करीब 300 पर्यटक हवा में फंस गए. आनन-फानन में भारतीय सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद कई लोगों को संकट की घड़ी में बचाया जा सका है. गुलमर्ग में स्थित ये रोपवे हाई‑अल्टीट्यूड मेदां और स्की ढलानों तक यात्रियों को ले जाती है, अचानक बंद हो जाने से कई केबिनों में सवार लोग ऊबड़‑खाबड़ इलाके के ऊपर लटकते रह गए. घटना के मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई यात्री, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे, उनमें अफरा-तफरी फैल गई और डर की स्थिति पैदा हो गई.

कैसे काम करता है रोपवे या केबल कार?


घटना ने फिर से यह सवाल उठाया है कि रोपवे जिसे केबल कार भी कहा जाता है आखिर वो कैसे काम करता है? एक सवाल ये भी खड़ा हो गया है कि गुलमर्ग के रोपवे में खराबी किस वजह से आई? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोपवे सिस्टम में भारी स्टील केबल, केबिन (ट्रॉली), टॉप-लोअर स्टेशन और ड्राइव-ब्रेकिंग यूनिट सबसे जरूर होते हैं. केबलें स्टेशनों के बीच फैली रहती हैं और केबिन्स विशेष क्लैम्प या ग्रिप्स के माध्यम से केबल से जुड़े होते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में फंसी 300 सांसें, अचानक हवा में रोपवे रुकने से मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू जारी

बिना इंजन चलता है ये ‘उड़न खटोला’


आपको जानकर हैरानी होगी कि सिस्टम का संचालन इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा नियंत्रित ड्राइव शाफ्ट से होता है, जबकि गुरुत्वाकर्षण और संतुलन तंत्र (काउंटरोवेट या प्रतिलोड) चालकतंत्र के स्थिरपन में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार रोपवे में तकनीकी गड़बड़ी कई कारणों से हो सकती है, मोटर या गियरबॉक्स में खराबी, ब्रेकिंग सिस्टम का फेल होना, केबल में फ्रिक्शन, नियंत्रण प्रणाली में सॉफ्टवेयर ग्लिच या ह्यूमन फॉल्ट से हो सकती है.

---विज्ञापन---

गुलमर्ग में कैसे खराब हुआ रोपवे?


स्थानीय प्रशासन ने बताया कि गुलमर्ग रोपवे के संचालन कर्मचारियों और इंजीनियर्स द्वारा तकनीकी कारणों की त्वरित जांच की जा रही है और विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक किया जाएगा. शुरुआती जांच में रोपवे का अचानक रुकना तकनीकी खराबी बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन सेना की 9 राजपूताना राइफल्स, जम्मू‑कश्मीर पुलिस और स्थानीय सिविल प्रशासन की राहत‑बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और निकासी का काम शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: Nautapa 2026: नौतपा छुड़ाने लगा पसीने, 9 दिन में कितना करेगा परेशान? जानें 5 साल में कैसा रहा रिकॉर्ड‌

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2026 05:35 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola