2 करोड़ महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति? क्या है Lakhpati Didi Yojana और कैसे मिलेगा इसका लाभ?

Lakhpati Didi Yojana: स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देकर 2 करोड़ महिलाओं को शख्स करने की योजना मोदी सरकार ने शुरू की है, जानिए इस स्कीम के बारे में वो सब कुछ, जो पता होना चाहिए।

---विज्ञापन---

What Is Lakhpati Didi Yojana: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरकार बनते ही मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना लखपति दीदी स्कीम लागू कर दी। जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिलेगा। 3 लाख महिलाएं इसका लाभ उठा चुकी हैं। उन्हें करीब 150 करोड़ के चेक बांटे जा चुके हैं। एक ऑनलाइन फॉर्म भरकार महिलाएं स्कीम का फायदा उठा सकती हैं। वहीं इस स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को होगा, लेकिन यह स्कीम है क्या और इससे क्या और कैसे फायदा होगा? आइए इस बारे में बात करते हैं…

 

क्या है स्कीम?

लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से की थी। योजना के लागू होने से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 10 करोड़ महिलाओं को लाभ होगा। इन स्वयं सहायतों समूहों में बैंक वाली दीदी, आंगनबाड़ी दीदी, दवाई वाली दीदी शामिल हैं। लखपति दीदी योजना इनके लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जो देश की इन दीदी को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें पैसा कमाने के योग्य बनाएगा। उन्हें उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा। अपना बिजनेस शुरू करने की दिशा दिखाएगा। स्कीम के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को LED बल्ब, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे टेक्निकल वर्क सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री साइंस-टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं, फिर भी तुम्हे यकीन नहीं’; PM मोदी से महुआ तक, साल 2023 में संसद में चर्चित रहे 7 दिग्गजों के बयान

स्कीम के तहत यह फायदे होंगे

  • फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स
  • सेविंग्स इन्सेंटिव्स
  • माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं
  • स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग
  • एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट
  • इंश्योरेंस कवरेज
  • डिजिटल फाइनेंशियल इंक्लूजन
  • इंपॉवरमेंट और कॉन्फिडेंस बिल्डिंग

यह भी पढ़ें: MP के वो 5 दिग्गज, जो थे CM पद के दावेदार, किसे मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह, कौन लड़ेगा लोकसभा चुनाव?

स्कीम का फायदा उठाने के लिए प्रात्रता

स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिला को संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। महिला का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा होना अनिवार्य है।

अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो

First published on: Dec 24, 2023 04:01 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें