---विज्ञापन---

Sanchar Saathi: स्मार्टफोन में अब प्री-इंस्टाल नहीं होगा संचार साथी ऐप, फैसले पर सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न?

बुधवार की दोपहर जारी सरकारी बयान में कहा गया कि फोन कंपनियों को दिया गया प्री-इंस्टॉलेशन वाला आदेश तुरंत प्रभाव से वापस लिया जा रहा है, क्योंकि ऐप को खुद यूजर्स तेजी से डाउनलोड कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

संसद के शीतकालीन सत्र में संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के बाद सरकार ने ऐप के अपने प्री-इंस्टाल फैसले को वापस ले लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक संचार साथी की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए सरकार ने अब मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए ऐप के अनिवार्य प्री-इंस्टॉलेशन की शर्त वापस लेने का फैसला किया है. यह फैसला उस समय आया है जब इस निर्देश को लेकर दो दिनों से लगातार घमासान मचा था और प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठ रहे थे.​

संचार ऐप पर सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न?

बुधवार की दोपहर जारी सरकारी बयान में कहा गया कि फोन कंपनियों को दिया गया प्री-इंस्टॉलेशन वाला आदेश तुरंत प्रभाव से वापस लिया जा रहा है, क्योंकि ऐप को खुद यूजर्स तेजी से डाउनलोड कर रहे हैं और बीते 24 घंटे में छह लाख से अधिक डाउनलोड दर्ज हुए हैं. सरकार के मुताबिक, पहले प्री-इंस्टॉल की अनिवार्यता इसलिए लाई गई थी ताकि साइबर सुरक्षा के लिए बनाए गए इस ऐप का प्रसार तेजी से हो सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह सुविधा पहुंच सके.​

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘स्नूपिंग न संभव है, न कभी होगी’, लोकसभा में संचार साथी ऐप पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान

कब भड़का संचार ऐप को लेकर विवाद?

संचार साथी ऐप को लेकर विवाद तब भड़का जब केंद्र ने सभी स्मार्टफोन निर्माताओं, जिनमें एप्पल जैसी ग्लोबल कंपनियां भी शामिल हैं, को भारत में बिकने वाले हर नए फोन में यह ऐप पहले से डालने को कहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कंपनियां इस आदेश को कानूनी रूप से चुनौती देने की तैयारी में थीं, क्योंकि निर्देश में यह भी कहा गया था कि ऐप को न तो हटाया जा सकेगा, न ही आसानी से डिसेबल किया जा सकेगा.

---विज्ञापन---

ऐप के प्री-इंस्टॉलेशन के खिलाफ विपक्षी दलों, डिजिटल अधिकार कार्यकर्ताओं और सिविल सोसाइटी समूहों ने मोर्चा खोल दिया. उनके अनुसार, किसी सरकारी ऐप को सभी डिवाइस पर अनिवार्य रूप से डालना नागरिकों की निजता के अधिकार पर सीधा हमला है.

First published on: Dec 03, 2025 03:26 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola