---विज्ञापन---

शौर्य चक्र विजेता पुरुषोत्तम कुमार कौन? जिनके घर हुआ आतंकी हमला

Rajouri Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आज आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने शौर्य चक्र अवार्डी के घर को हाइजैक करने की काशिश की, लेकिन सेना के जवानों ने उनका मुकाबला किया और एक आतंकी को मार गिराया। आइए अवार्डी जवान के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Terrorist Attack on Shaurya Chakra Awardee House: जम्मू कश्मीर में राजौरी में आज सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने कैंप में बने शौर्य चक्र विजेता पुरुषोत्तम कुमार के घर पर ग्रेनेड फेंका, जो घर के आंगन में आकर गिरा। ग्रेनेड फटने से पुरुषोत्तम कुमार के चाचा बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हमले में सेना का जवान भी घायल हुआ है। हमला सुबह करीब सवा 3 बजे किया गया, लेकिन समय रहते सेना के वीर जवानों ने हमले को नाकाम कर दिया। आतंकियों को घर के अंदर घुसने नहीं दिया, बल्कि उन्हें खदेड़ दिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

गंडोह जंगल में आतंकियों के छिपने का डर

आतंकी हमले के बाद चली फायरिंग में एक आंतकी को भी मार गिराया। राजौरी के घोंधा में आर्मी कैंप से आई सेना की 63आरआर टुकड़ी ने आतंकियों का मुकाबला किया, लेकिन मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं आर्मी कैंप पर आतंकी हमला होते ही सुरक्षा बलों और पैरा कमांडो ने इलाके को घर लिया। कैंप के पीछे लगते जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान हुई फायरिंग में आतंकी को ढेर किया गया। उसका शव भी जवानों ने कब्जे में ले लिया है। डोडा के गंडोह के जंगलों में आंतकियों के छिपे होने की आशंका है। सूचना है कि जम्मू कश्मीर में करीब 50 आतंकी पाकिस्तान से घुसे हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति ने प्रदान किया था अवार्ड

शौर्य चक्र विजेता पुरुषोत्तम कुमार को गत 5 जुलाई को ही अवार्ड देकर सम्मानित किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक अलंकरण समारोह में उन्हें अवार्ड प्रदान किया। उन्हें पिछले महीने 2 आतंकियों को मार गिराने पर उनकी बहादुरी के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पुरुषोत्तम कुमार विलेज डिफेंस गार्ड भी हैं और रक्षा समिति (VDC) के सदस्य हैं। उन्होंने जानकारी दी कि उनके घर में आज आतंकियों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन जम्मू में पाकिस्तानी आतंकियों के नापाक मंसूबों को कुचलने के लिए भारतीय सेना 500 स्पेशल पैरा कमांडो तैनात कर चुकी है, जो आतंकियों के नापाक इरादों को कामयाबाद नहीं होने देंगे।

First published on: Jul 22, 2024 02:15 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola