---विज्ञापन---

Fact Check: क्या सच में 2 साल बढ़ी रिटायरमेंट की उम्र? जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

Retirement Age PIB Fact Check: रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस पोस्ट का PIB फैक्ट चेक किया गया है, जिससे पोस्ट की सच्चाई सामने आई। फिर ब्यूरो ने लोगों को अलर्ट करते हुए एक संदेश दिया।

---विज्ञापन---

Retirement Age Extension Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट की ऐज 2 साल के लिए बढ़ा दी है। अब लोग 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे। वायरल पोस्ट में एक लिखित दस्तावेज भी है, जिस पर रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने से जुड़ी पूरी डिटेल लिखी है, लेकिन इस पोस्ट को गलत बढ़ाया जा रहा है।

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से जानकारी देकर इस पोस्ट को झूठ करार दिया गया। ब्यूरो ने इस पोस्ट के फैक्ट चेक किए और जांच पड़ताल करने के बाद बताया गया कि सरकार ने रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। वायरल हो रही पोस्ट सरासर गलत है, लोग इस पर भरोसा न करें। ऐसी किसी भी जानकारी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, धोखा हो सकता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

वायरल पोस्ट में किया गया यह दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि स्कीम का नाम ‘रिटायरमेंट आयु बढ़ोतरी योजना’ है। इस स्कीम के तहत ही रिटायरमेंट ऐज बढ़ाई गई है। 1 अप्रैल 2025 से रिटायरमेंट की उम्र 2 साल और बढ़ जाएगी। अब लोग 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे। इस स्कीम का लाभ केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी उठा सकेंगे।

वहीं PIB प्रेस इन्फर्मेशन ब्यूरो ने इस दावे को फर्जी बताया और हिदायत दी कि किसी तरह की झूठे दावों ने न फंसें। सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। वायरल पोस्ट में जो कागज दिखाया गया है, वह फर्जी है। जिस स्कीम के बारे में बताया गया है, मनगढ़ंत है। अगर सरकार इस तरह का फैसला लेगी तो बाकायदा मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी।

---विज्ञापन---

 

क्या सरकार रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने का सोच रही?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने पर अभी कोई विचार नहीं कर रही। यह जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की तरफ से दी गई थी, जब अगस्त 2023 में उनसे इसे लेकर सवाल पूछा गया था।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 20, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola