---विज्ञापन---

960 करोड़ चुनावी चंदा, डायमंड हाउस, प्राइवेट गोल्फ कोर्स, जानें किसान का बेटा कैसे बना 67 हजार करोड़ का मालिक?

Megha Engineering PP Reddy Net Worth: इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर 960 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाले पीपी रेड्डी की नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे। किसान के बेटे से पाइप बनाने से शुरुआत की और आज वह देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल है। टॉप 100 में उनका नाम है और करोबार इतना बड़ा है कि 7 पीढ़ियां बैठकर खाएं। आइए जानते हैं, उनकी नेटवर्थ...

---विज्ञापन---

Megha Engineering PP Reddy Net Worth: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है। सुप्रीम कोर्ट ने SBI को चुनावी बॉन्ड से जुड़ा डाटा चुनाव आयोग को सौंपने का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में शुरू हुई स्कीम के तहत करीब 12155 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया गया। सबसे ज्यादा चुनावी चंदा 1368 करोड़ रुपये 2019 से 2024 के बीच फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने दिया। दूसरे नंबर पर मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जिसने 960 करोड़ का चुनावी चंदा दिया।

 

---विज्ञापन---

जोजिला सुरंग बनाने में सहयोग कर रही कंपनी

---विज्ञापन---

MEIL कंपनी के मालिक पीवी कृष्णा रेड्डी और पीपी रेड्डी हैं। कंपनी का हेड ऑफिस हैदराबाद में है। कंपनी के देशभर के 18 राज्यों में सिंचाई, जल प्रबंधन, हाइड्रोकार्बन, परिवहन, भवन आदि से जुड़े प्रोजेक्ट चल रहे है। केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सांझेदारी में कंपनी काम करती है। कंपनी इस समय तेलंगाना सरकार के कालेश्वरम डैम प्रोजेक्ट से जुड़ी है। जोजिला सुरंग और पोलावरण डैम बनाने में भी कपंनी सहयोग दे रही है।

---विज्ञापन---

किसान के बेटे, 2 कर्मियों से शुरू की थी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2024 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसके अनुसार, पीपी रेड्डी का करीब 67500 करोड़ का एम्पायर है। फोर्ब्स की रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पीपी रेड्डी की अपनी खुद की प्रॉपर्टी 16591 करोड़ रुपये है। वे देश के 54वें सबसे अमीर शख्स हैं। पीपी रेड्डी के पिता किसान थे। परिवार में कोई बिजनेस नहीं करता था। वे अपने मां-बाप की 5वीं संतान हैं। इंजीनियरिंग कोर्स से ग्रेजुएट हैं और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे और जब उन्होंने कारोबार शुरू किया था तो सिर्फ 2 कर्मचारी थे।

 

---विज्ञापन---

पाइप से आगाज और देश की सबसे बड़ी सिंचाई योजना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीपी रेड्डी को 1989 में बिजनेस करने का आइडिया आया। छोटी पाइप बनाने की शुरुआत की। इसके बाद देश का सबसे बड़ा सिंचाई प्रोजेक्ट बनाया। आज पीपी रेड्डी बिजनेस टायकून हैं। हैदराबाद में आज उनका डायमंड हाउस है, जो हीरे की तरह चमकता है। उनके पास एक प्राइवेट गोल्फ कोर्स भी है। साल 2019 में उनकी कंपनी पर इनकम टैक्स रेड भी पड़ी थी। कंपनी के खिलाफ 2023 में एक कंपनी ने टेंडर की बोली गलत तरीके से लगाने का आरोप केस भी किया था।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 15, 2024 02:01 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola