---विज्ञापन---

Assam Exit Poll Results 2026: असम में बीजेपी की हैट्रिक, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में 100 सीटों का अनुमान

असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. बता दें कि असम एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, NDA- 88 से 100 सीटें, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने की संभावना है.

---विज्ञापन---

असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे अब सामने आने लगे हैं. बता दें कि असम एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, NDA- 88 से 100 सीटें, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने की संभावना है.

चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आए हैं.  एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमंता के नेतृत्व में NDA गठबंधन को 88-100 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस के नेतृत्व वाले CONG+ गठबंधन को इस बार 24 से 36 सीटों पर सिमटने का अनुमान है. इसमें कांग्रेस को 22-30 सीटें, जबकि रायजोर दल, AJP, CPI(M) और अन्य सहयोगी दलों को सीमित सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जा सकती हैं. 

---विज्ञापन---

एग्जिट पोल के बाद असम में राजनीतिक हलकों की धड़कनें तेज हैं. अब सबकी नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं.

असम में सीएम पद की पहली पसंद हिमंता

AXIS My India के एग्जिट पोल में असम के मुख्यमंत्री पद को लेकर मतदाताओं की पसंद भी सामने आई है. सर्वे के मुताबिक, मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सबसे ज्यादा समर्थन मिलता दिख रहा है. करीब 48 प्रतिशत मतदाताओं ने हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहली पसंद बताया है. वहीं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को 32 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जो उन्हें दूसरे स्थान पर रखता है.

---विज्ञापन---

असम में युवाओं ने किसे चुना?

AXIS My India के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में युवा वोटर इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं. पहली बार वोट देने वाले 18-19 वर्ष के मतदाताओं में एनडीए को 43 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी की बढ़त दर्शाता है. वहीं कांग्रेस+ को इस वर्ग में 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जिसे 5 फीसदी का फायदा बताया गया है. अन्य दलों का वोट शेयर घटकर 16 फीसदी रहने का अनुमान है.

इसी तरह 20-29 वर्ष के युवा वोटरों में भी मुकाबला करीबी नजर आता है. इस आयु वर्ग में एनडीए को 44 फीसदी (+3) और कांग्रेस+ को 43 फीसदी (+5) वोट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य दलों का हिस्सा घटकर 13 फीसदी (-8) रह सकता है. आंकड़े बताते हैं कि युवा मतदाता मुख्य रूप से एनडीए और कांग्रेस+ के बीच बंटते दिख रहे हैं और ‘अन्य’ दलों से उनका रुझान कमजोर पड़ा है. एग्जिट पोल इशारा करता है कि असम की सियासी दिशा तय करने में युवा वोट निर्णायक फैक्टर साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

9 अप्रैल को हुआ था मतदान

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था, जिसमें मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया. राज्य में 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मजबूत जनभागीदारी को दर्शाती है.

चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं. एग्जिट पोल के जरिए असम की जमीनी स्थिति, वोटिंग ट्रेंड और आंकड़ों के विश्लेषण के साथ संभावित नतीजों की पूरी तस्वीर पेश होगी. सत्ता में वापसी या बदलाव, क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों का प्रदर्शन और गठबंधन की भूमिका इन सभी सवालों के जवाब एग्जिट पोल में तलाशे जाएंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 29, 2026 06:38 PM

End of Article

About the Author

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola