---विज्ञापन---

पहले आर्मी और अब पैरामिलिट्री फोर्स… ओवैसी बोले- सत्ता में आई BJP तो लागू कर देगी 4 साल वाली योजना

Asaduddin Owaisi on Agniveer: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अगर बीजेपी फिर सत्ता में आई तो पैरामिलिट्री फोर्स में भी अग्निवीर योजना लागू कर देगी। हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे ओवैसी का यहां बीजेपी की नेता माधवी लता ले मुकाबला है।

---विज्ञापन---

Asaduddin Owaisi big claim: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज तेलंगाना की 17 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना वोट डालने के बाद लोगों से चुनावों को गंभीरता से लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

News 24 ले बात करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि मोदी सरकार अगर फिर सत्ता में आई तो पैरामिलिट्री फोर्स की सभी नौकरी को भी अग्निवीर की तरह 4 साल की कर देगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्मी में अग्निवीर योजना को लागू किया है। अगर मोदी सरकार फिर से वापस आई तो BSF, CRPF, SSB, RPF में भी ऐसी ही योजना लागू कर देगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ओवैसी का पीएम मोदी पर हमला

ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को संदेश देते हुए कहा कि बीजेपी की विचारधारा से लोग सहमत नहीं हैं। पीएम मोदी ने 400 पार का नारा दिया, भारत के दलित और संविधान को प्यार करने वाले समझ गए कि 400 पार का मतलब है संविधान खत्म हो जाएगा।

ओवैसी का माधवी लता से मुकाबला

असदुद्दीन ओवैसी 2004 से हैदराबाद से चुनाव जीत रहे हैं। ओवैसी का इस बार सीधा मुकाबला बीजेपी की नेता माधवी लता से है। चौथे चरण के लिए नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें से 25 आंध्र प्रदेश, 17 तेलंगाना, 13 उत्तर प्रदेश, 11 महाराष्ट्र, 8-8 मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल, 5 बिहार, 4-4 झारखंड और ओडिशा और 1 जम्मू-कश्मीर की हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, चारधाम यात्रा को लेकर भी अलर्ट, जानें कैसा रहेगा देशभर का वेदर?

चौथे चरण में इन नेताओं की परीक्षा

चौथे चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत का भी फैसला हो जाएगा। इसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी , समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह और माधवी लता, जेडीयू के ललन सिंह, टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा और यूसुफ पठान जैसे नेता शामिल हैं।

---विज्ञापन---

First published on: May 13, 2024 10:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola