---विज्ञापन---

El Nino Alert: अल नीनो के कारण देश में सूखे का खतरा! गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई हाईलेवल बैठक

Amit Shah Meeting: देश के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश और जुलाई में भी मानसून के कमजोर रहने के अनुमान ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है. अल नीनो के असर से पैदा हो रहे संभावित सूखे के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक हाई-लेवल बैठक की. इस बैठक में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. अमित शाह ने साफ किया कि सरकार हालात पर लगातार नजर रख रही है और किसानों की मदद के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Amit Shah Meeting: अल नीनो वेदर पैटर्न के कारण देश के कई हिस्सों में कम मानसूनी बारिश और संभावित सूखे से निपटने के लिए भारत सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल इमरजेंसी समीक्षा बैठक की. सरकार ने जल शक्ति, बिजली और कृषि मंत्रालयों को अलर्ट मोड पर रहने और राज्यों के साथ मिलकर किसानों को वैकल्पिक कम पानी वाली फसलों (जैसे बाजरा, दलहन) की बुवाई के लिए तत्काल परामर्श जारी करने का निर्देश दिया है. सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है.

किसानों के लिए जारी होंगे विशेष निर्देश

गृहमंत्री ने कृषि मंत्रालय को निर्देश दिया है कि जिन इलाकों में इस बार कम बारिश हुई है, वहां के किसानों तक तुरंत सही सलाह पहुंचाई जाए ताकि फसलों का नुकसान कम से कम हो. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि किसानों को ऐसी फसलों की बुवाई के लिए प्रेरित किया जाए जिन्हें कम पानी की जरूरत होती है. सरकार अब मोटे अनाज, दालें और पशुओं के चारे जैसी फसलों को बढ़ावा देने की तैयारी में है. इसके साथ ही जल संसाधन विभाग से कहा गया है कि वे देश के सभी बड़े जलाशयों (डैम) के पानी के स्तर पर लगातार निगरानी रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत कड़े फैसले लिए जा सकें.

---विज्ञापन---

बिजली सप्लाई और अनाज भंडार पर भी चर्चा

सूखे की स्थिति में ग्रामीण इलाकों में बिजली की मांग बढ़ जाती है, इसे देखते हुए अमित शाह ने बिना किसी रुकावट के बिजली सप्लाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि अधिकारियों के मुताबिक देश में जरूरी खाद्यान्न (अनाज) का पर्याप्त भंडार मौजूद है और बाजारों में जरूरी चीजों की कीमतें पूरी तरह नियंत्रण में हैं.

जून में रही रिकॉर्ड तोड़ कम बारिश

मौसम विभाग (IMD) के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं. साल 1901 के बाद से यह जून का महीना पांचवां सबसे सूखा महीना दर्ज किया गया है. पूरे जून में केवल 99.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से करीब 40 फीसदी कम है. मध्य भारत में तो पानी की कमी 50 फीसदी से भी ज्यादा है. जुलाई में भी कम बारिश के आसार ने चिंता को और गहरा कर दिया है. दूसरी तरफ, गृहमंत्री ने असम और अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ और लैंडस्लाइड के हालातों की भी समीक्षा की.

---विज्ञापन---

गृहमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इंटर-मिनिस्टेरियल सेंट्रल टीम (IMCT) को असम और अरुणाचल भेजने का आदेश दिया है. यह केंद्रीय टीम ऑन-द-स्पॉट जाकर फसलों, मकानों और सरकारी बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगी, ताकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से तत्काल वित्तीय सहायता जारी की जा सके.

First published on: Jul 04, 2026 06:29 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola