---विज्ञापन---

बाबा रामदेव ने कहा इस फल का जूस पीने पर उल्टे पांव लौट जाएगा यूरिक एसिड, शरीर से बाहर निकलेगी गंदगी

Uric Acid: बाबा रामदेव से जानिए यूरिक एसिड से परेशान हैं तो किस फल के जूस को पीने से गंदा यूरिक एसिड शरीर से निकल जाता है. इस फल से एक बेहद मशहूर मिठाई भी बनती है. जानिए कौन सा है यह फल.

---विज्ञापन---

Uric Acid Control: यूरिक एसिड गंदा पदार्थ होता है जिसे किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती है. लेकिन, अगर यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए और किडनी उसे फिल्टर ना कर पाए तो यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स शरीर के अलग-अलग हिस्सों में फैलने लगते हैं. इससे गठिया और हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन की दिक्कत भी होने लगती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की सलाह काम आ सकती है. बाबा रामदेव ने बताया है कि वो कौन सा फल है जिसका जूस पीने पर यूरिक एसिड शरीर से निकल जाता है. आप भी जानिए किस फल की बात कर रहे हैं बाबा रामदेव.

यह भी पढ़ें – खाना खाते हुए मुंह में जलन क्यों होती है? सर्जन ने बताए सामान्य और गंभीर कारण

---विज्ञापन---

इस फल के जूस से कम होगा यूरिक एसिड

बाबा रामदेव कहते हैं कि पेठा (Petha) एक ऐसा फल है जिसका रस पीने पर यूरिक एसिड उल्टी पांव लौट जाएगा. पेठा वही सब्जी है जिसे चाशनी में डालकर उसकी मिठाई बनाई जाती है. बहुत से लोग पेठा की सब्जी भी बनाते हैं. लेकिन, बाबा रामदेव कहते हैं यह एक फायदेमंद फल है जो गुणों से भरपूर होता है. खासकर यूरिक एसिड के लिए यह परम औषधि साबित होता है.

यूरिक एसिड के अलावा शरीर के गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए और शरीर में जमी गंदगी या कहें टॉक्सिंस को निकालने में भी पेठे का जूस (Petha Juice) पिया जा सकता है. बाबा रामदेव का कहना है कि बाजार से एल्कलाइन वॉटर खरीदने के बजाय पेठे का जूस पिया जा सकता है. यह शरीर को एल्कलाइन बनाता है.

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड बढ़ने पर कैसे लक्षण दिखते हैं

  • जोड़ों में सूजन (Joint Swelling) हो सकती है और दर्द होता है. पैरों की उंगलियों और खासकर अंगूठे में, घुटनों में और हाथों की उंगलियों में दर्द और सूजन हो सकती है.
  • पथरी हो सकती है. इसमें कमर में तेज दर्द होता है, पेशाब में खून नजर आ सकता है और पेशाब करने में दिक्कत हो सकती है.
  • हर समय थकान महसूस होती है और शरीर हमेशा डिसकम्फर्ट महसूस करता है. यह यूरिक एसिड के कारण होने वाली किसी दिक्कत या किडनी की दिक्कतों के चलते हो सकता है.
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना भी यूरिक एसिड बढ़ने का लक्षण हो सकता है.

पानी की मात्रा रखें ज्यादा

---विज्ञापन---

यूरिक एसिड कम हो इसके लिए पानी की मात्रा ज्यादा रखें. ज्यादा पानी पीने पर यूरिक एसिड शरीर से फिल्टर होकर बाहर निकलता है. इससे शरीर में जमे टॉक्सिंस भी फ्लश हो जाते हैं. गर्म पानी पीने पर भी फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें – क्या HIV के मरीज को देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसे एचआईवी है? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source - Baba Ramdev

First published on: Sep 10, 2026 05:42 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola