---विज्ञापन---

जल्दी खराब हो रहा है आपका फ्रिज? दीवार से रखे इतनी दूर, बढ़ेगी परफॉर्मेंस

फ्रिज को दीवार के बहुत पास रखने से उसकी कूलिंग पर असर पड़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है. इस गाइड में जानें फ्रिज को सही दूरी पर कैसे रखें, धूप और हीटिंग सोर्स से दूर रखने के तरीके और फ्रिज की लंबी उम्र के लिए आसान मेंटेनेंस टिप्स.

---विज्ञापन---

Fridge Keeping Tips: आज हर घर में फ्रिज एक जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बन चुका है. यह सिर्फ खाना स्टोर करने का साधन नहीं, बल्कि हमारे रोज के जीवन का हिस्सा है. आमतौर पर लोग फ्रिज को किचन में रखते हैं और अक्सर इसे दीवार के पास या छोटे स्पेस में रख देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज की सही दूरी से उसकी लाइफ और परफॉर्मेंस बहुत हद तक बढ़ जाती है?

दीवार से फ्रिज की सही दूरी

बहुत से लोग फ्रिज को दीवार के पास रखते हैं, जो कि गलत है. फ्रिज को कम से कम 10 सेंटीमीटर दीवार से दूर रखना चाहिए. ऐसा करने से फ्रिज के पीछे और साइड्स पर हवा का सही सर्कुलेशन होता है. अगर फ्रिज दीवार के बहुत पास रखा जाएगा, तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और कमप्रेसर ज्यादा काम करेगा. इससे बिजली का खर्च बढ़ता है और फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है.

---विज्ञापन---

धूप और हीटिंग सोर्स से दूर रखें

फ्रिज को सिर्फ दीवार से दूर रखना ही काफी नहीं है. इसे सीधी धूप या किसी हीटिंग सोर्स के पास नहीं रखना चाहिए. धूप या गर्मी के संपर्क में आने से फ्रिज की कूलिंग क्षमता पर असर होता है और खाना जल्दी खराब हो सकता है. सही जगह पर फ्रिज रखने से खाना लंबे समय तक ताजा रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है.

फ्रिज रखने के और टिप्स

  • फ्रिज को हमेशा स्टेबल और फ्लैट जगह पर रखें ताकि बैलेंस बना रहे और आवाज़ कम हो.
  • फ्रिज की साइड्स से कम से कम 5 सेंटीमीटर दूरी बनाए रखें ताकि हवा का सही सर्कुलेशन होता रहे.
  • कुछ समय के अंतराल पर फ्रिज के बैक पैनल और कॉइल्स की सफाई करें, जिससे धूल जमा न हो और कमप्रेसर सही काम करे.
  • फ्रिज को हल्का खाली रखें, ज्यादा भरा होने पर कूलिंग कम हो सकती है.

इन आसान टिप्स को फॉलो करने से आपका फ्रिज लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करेगा और बिजली भी बचती रहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- टायर में सही प्रेशर से बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगी गाड़ी, गलती करना पड़ सकता है भारी

First published on: Oct 03, 2025 12:32 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola