---विज्ञापन---

फोल्डेबल iPhone अल्ट्रा, 18 Pro और Pro Max… 9 सितंबर को लॉन्च हो सकते हैं Apple के ये खास गैजेट्स

Apple 9 सितंबर को सिर्फ iPhone 18 Pro और Pro Max सीरिज ही नहीं बल्कि कई खास गैजेट्स दुनिया के सामने लाने वाला है. माना जा रहा है कि ऐपल के इस इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा लॉन्च कर सकती है.

---विज्ञापन---

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 9 सितंबर को होने जा रहे ऐपल इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. ऐपल अपने इवेंट में कई खास गैजेट्स से पर्दा उठाता है, जिसके बारे में जानकर लोग उसे खरीदते हैं और उसके खास सर्विस को इस्तेमाल करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार के ऐपल इवेंट को लेकर कई बातें सामने आ रही है, जिसमें एक बड़ी खबर ये है कि ऐपल इस इवेंट में अपना पहले फोल्डेबल आईफोन दुनिया के सामने ला सकता है. इतना ही नहीं, इस इवेंट में आईफोन 18 सीरिज, नई ऐपल वॉच सीरीज 12 और नए एयरपॉड्स 5 लॉन्च कर सकती है.

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च में सिर्फ 4 दिन बाकी! जानें कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल डेट से जुड़े

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में क्या दिखेगा बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro का डिजाइन 17 Pro की तुलना में ज्यादा अलग नहीं होगा, काफी हद तक एक जैसा ही लगेगा. हालांकि, फोन के अंदर कई अपग्रेड किए जाने की खबरें भी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बैक पैनल के कैमरा सेंसर में बदलाव, साथ ही, पावरफुल A20 Pro चिपसेट से लैस किया जाएगा जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा. इतना ही नहीं, बैटरी एफिशिएंसी वाला LTPO+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. बता दें कि ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि नए कलर ऑप्शन भी सामने आएंगे, जिसमें डार्क रेड और लाइट-ब्लू शामिल है.

फोल्डेबल iPhone अल्ट्रा

इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा जो खबरें जोरों पर हैं, वह ये है कि कंपनी इस इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल  स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसे iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि ये बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसमें बाहर की तरफ 5.5 इंच और अंदर 7.8 इंट की बड़ी स्क्रीन होगी. प्रोसेसिंग की बात करें तो माना जा रहा है कि A20 Pro सिलिकॉन और इन-हाउस C2 मॉडेम पर ये तैयार हो सकता है. इसमें फेस ID नहीं होगा, लेकिन टच ID इंटीग्रेशन होगा. ऐसी भी चर्चा है कि Apple स्टैंडर्ड और अल्ट्रा-वाइड सेंसर वाले डुअल-कैमरा सिस्टम का ही इस्तेमाल करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  अगर ये डिवाइस आता है, तो iPhone Ultra को खास तौर पर अल्ट्रा-प्रीमियम मार्केट के लिए रखा जाएगा और इसकी कीमत $2,000 से ज्यादा हो सकती है.

---विज्ञापन---

एपल वॉच सीरीज 12 और एयरपॉड्स 5

वियरेबल्स की बात करें, तो इस इवेंट में एपल वॉच सीरीज 12 को भी लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि सीरीज 12 के डिजाइन में बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसमें नया और तेज प्रोसेसर दिया जाएगा जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और पहले से सटीक बनाएगा. इस वॉच में प्रीमियम सिरेमिक केस की वापसी भी हो सकती है. वहीं, उम्मीद है कि एंट्री-लेवल AirPods 5 के साथ-साथ Apple TV सेट-टॉप बॉक्स और HomePod mini के लिए AI-फोकस्ड चिप अपग्रेड भी लॉन्च किए जाएंगे. वहीं, iPad mini में भी कई सालों बाद सबसे बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा, क्योंकि इसमें पहली बार OLED पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा. प्रोडक्ट्स की ऑफिशियल कंफर्मेशन के लिए हमें 9 सितंबर के इवेंट का इंतजार करना होगा.

भारत में कब देख सकेंगे Apple इवेंट?

9 सितंबर होने जा रहे इस इवेंट की भारतीय समयानुसार टाइमिंग रात 10:30 बजे की होगी. इस इवेंट को आप ऐपल की वेबसाइट, यूट्यूब और ऐपल टिवी में देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के कलर हुए लीक, इस बार ब्लैक की हो सकती है वापसी, सामने आए 3 नए शेड्स

First published on: Sep 07, 2026 12:41 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola