---विज्ञापन---

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया: 2 महीने के हाई पर पहुंचा, जानें आपकी जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

Rupee Strengthens Against Dollar: 3 सितंबर को रुपया 67 पैसे मजबूत होकर 94.30 के स्तर पर पहुंचा. FCNR-B डिपॉजिट में $127 बिलियन के रिकॉर्ड इनफ्लो से बाजार में तेजी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

---विज्ञापन---

भारतीय रुपये के लिए 3 सितंबर का दिन बहुत शानदार रहा. डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे की बड़ी बढ़त बनाकर 94.30 पर पहुंच गया. जून के बाद से रुपये में एक दिन में आई यह सबसे बड़ी मजबूती है.

इस अचानक आई तेजी के पीछे की सबसे बड़ी वजह Reserve Bank of India (RBI) का वह आंकड़ा है, जिसने पूरे करेंसी मार्केट को हैरान कर दिया है. आइए समझते हैं कि रुपये में यह उछाल क्यों आया और इसका क्या मतलब है.

---विज्ञापन---

क्यों आई रुपये में इतनी बड़ी तेजी?

FCNR-B डिपॉजिट में उम्मीद से ज्यादा पैसा:
रुपये में इस बढ़त का मुख्य कारण FCNR-B (Foreign Currency Non-Resident Bank) डिपॉजिट के जरिए देश में आया विदेशी पैसा है. बाजार को उम्मीद थी कि लगभग $90 बिलियन डॉलर ही आएंगे, लेकिन RBI ने जानकारी दी कि देश में रिकॉर्ड 127 बिलियन डॉलर से ज्यादा का इनफ्लो आया है. अगर विदेशी कर्ज (ECB) को भी जोड़ दें तो यह आंकड़ा 136 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाता है.

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें क्‍या है वजह?

---विज्ञापन---

RBI की मजबूती और रणनीति:
बाजार के जानकारों का कहना है कि इतने भारी विदेशी फंड के आने से RBI के हाथ में बड़ी ताकत आ गई है. अब रिजर्व बैंक के पास अपना विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) बढ़ाने और रुपये को गिरने से रोकने का पर्याप्त फंड है.

डॉलर इंडेक्स में गिरावट:
जापानी येन (Yen) के मजबूत होने से ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स गिरा है, जिसका फायदा भारत सहित कई एशियाई मुद्राओं को मिला है.

---विज्ञापन---

क्या आगे भी बनी रहेगी यह मजबूती?
विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल रुपया 94.10 से 95.50 के दायरे में रहेगा. अगर रुपया 94.10 का स्तर तोड़ता है, तो यह 93.50 तक भी मजबूत हो सकता है. हालांकि, कुछ चिंताएं अभी भी बरकरार हैं, जैसे क‍ि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चा तेल $95 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. अगर तेल और महंगा होता है, तो इससे रुपये पर दोबारा दबाव बन सकता है.

First published on: Sep 04, 2026 10:10 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola