डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों भारतीयों के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सब्सिडियरी NBSL ने एक जबरदस्त खुशखबरी दी है. BHIM Payments App पर एक नया और स्मार्ट AI असिस्टेंट लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है – MyUPI.
अब अगर आपका UPI पेमेंट कहीं अटक जाए, कोई संदिग्ध मैसेज आए, या ऑटोपे (Autopay) का पैसा कट जाए, तो कस्टमर केयर के चक्कर काटने या लंबे-चौड़े फॉर्म भरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. MyUPI AI असिस्टेंट से आप अपनी ही भाषा में बात करके तुरंत समाधान पा सकते हैं. आइए, जानते हैं कि यह MyUPI क्या है और यह आपकी रोजमर्रा की लाइफ में कैसे काम आएगा.
यह भी पढ़ें : UPI बंद कर दिया तो साल में बचेंगे 15000 रुपये? जानिए हैरान करने वाली UPI स्कैनर की सीक्रेट बात
अपनी भाषा में बात करें, झंझट से मुक्ति पाएं
MyUPI असिस्टेंट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 24/7 आपकी सेवा में उपलब्ध रहेगा. इसे उपयोग करने के लिए आपको किसी तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है; आप जैसे सामान्य बोलचाल में बात करते हैं, वैसे ही इससे सवाल पूछ सकते हैं. फिलहाल यह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में काम करता है. जल्द ही इसमें अन्य क्षेत्रीय भाषाएं भी जोड़ी जाएंगी. BHIM ऐप खोलते ही आपको Quick Actions सेक्शन के अंदर MyUPI का विकल्प मिल जाएगा.
MyUPI के 6 सबसे काम के फीचर्स
- ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग और शिकायत
अलग-अलग बैंक अकाउंट और UPI ऐप्स के सारे लेन-देन आप एक ही जगह देख सकते हैं. अगर किसी पेमेंट में दिक्कत आती है, तो आप तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपको एक Complaint Reference Number मिलेगा, जिससे आप अपनी शिकायत की स्टेटस ट्रैकिंग भी कर सकेंगे.
- Pay Safe फीचर: पैसे भेजने से पहले करें नाम वेरिफाई
किसी अनजान QR कोड को स्कैन करके या UPI ID पर पैसे भेजते समय ठगी का डर रहता है? MyUPI के Pay Safe फीचर में आप UPI ID दर्ज करके या QR कोड अपलोड करके पेमेंट करने से पहले ही सामने वाले का असली नाम वेरिफाई कर सकते हैं. इस बात पर गौर करें कि भुगतान पूरा करने के लिए UPI PIN डालना अनिवार्य रहेगा.
- Transaction Replay : एक क्लिक में पुराना पेमेंट दोबारा करें
अगर आपने पहले किसी दोस्त या दुकानदार को पेमेंट किया था, चाहे वो किसी भी दूसरे UPI ऐप से किया हो, तो Transaction Replay फीचर की मदद से आप उस पेमेंट को बिना दोबारा डिटेल्स भरे तुरंत री-इनिशिएट कर सकते हैं.
- ऑटोपे (Autopay) और मेंडेट मैनेजमेंट
OTT सब्स्क्रिप्शन या बिलों के ऑटोमैटिक कटने वाले पैसों (UPI Autopay) का पूरा हिसाब-किताब यहाँ दिखेगा. आप जब चाहें अपने किसी भी मेंडेट को पॉज (Pause), रिज़्यूम (Resume) या कैंसिल (Cancel) कर सकते हैं. अगर बिना PIN डाले कोई पैसा कटा है, तो AI आपको समझाएगा कि यह किस वजह से कटा है.
- Safety Switch: फोन खोने या फ्रॉड पर एक क्लिक में अकाउंट ब्लॉक
अगर आपका फोन खो जाता है, कोई संदिग्ध मैसेज आता है या आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है, तो आप Safety Switch का इस्तेमाल करके अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट को तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि कोई गलत इस्तेमाल न हो सके.
- फ्रॉड अवेयरनेस असिस्टेंट
यह AI असिस्टेंट आपको UPI फ्रॉड के नए-नए तरीकों के बारे में सचेत करेगा. अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिला है, तो आप AI से पूछकर समझ सकते हैं कि वह असली है या कोई स्कैम
NBSL की मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ ललिता नटराज के अनुसार, MyUPI असिस्टेंट BHIM ऐप में सुरक्षा और भरोसे की एक नई परत जोड़ता है. इससे हर भारतीय के लिए डिजिटल पेमेंट करना और भी आसान, पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगा.