India ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर पार

Indian Economy Creats History: भारत एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। अब एक और सफलता हासिल की है। भारतीय अर्थव्यवस्था इतिहास रचते हुए नए मुकाम पर पहुंची है।

---विज्ञापन---

Indian Economy Crossed $4 trillion: देशवासियों के लिए खुशखबरी है। भारत ने पहली बार स्टॉक मार्केट में इतिहास रचा है। दरअसल, भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार कर गई है। यह देश के लिए और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए एक टारगेट पूरा कर लिया गया है, जो बड़ा माइलस्टोन है। अब हम 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य पूरा करने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं इस उपलब्धि के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

 

विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को देश का NSE निफ्टी 50 सूचकांक 2.1 प्रतिशत उछला। इससे एक दिन पहले ही भाजपा की मोदी सरकार ने 3 राज्यों में चुनाव जीतकर सरकार बनाई। 2 दिन में 2 सफलताओं से देश का मान बढ़ा है। 18 नवंबर की सुबह भी भारतीय अर्थवस्था ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने भी भारत के लिए 2023-24 का GDP अनुमान बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। चीन की विकास दर घटाकर 5 प्रतिशत की है। ऐसे में अब भारत में विकास दर 2023 और 2024 दोनों वित्तीय वर्षों में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसे देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी और देश विकास पथ पर बढ़ेगा।

अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस देश की GDP 26.7 ट्रिलियन डॉलर है। सूची में दूसरे नंबर पर चीन है। इस देश की GDP 19.24 ट्रिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर जापान है। इस देश की GDP 4.39 ट्रिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर जर्मनी है। इस देश की GDP 4.28 ट्रिलियन डॉलर है। भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ इस सूची में 5वें नंबर पर आ गया है। वहीं जापान और भारत की अर्थव्यवस्था के रिकॉर्ड के बीच गैप काफी कम रह गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही भारत इस सूची में तीसरे नंबर पर आए। 5 ट्रिलियन डॉलर का रिकॉर्ड पार करेगा।

First published on: Dec 05, 2023 10:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें