---विज्ञापन---

Video: बिहार CM सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव की बड़ी टिप्पणी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर भड़के

तेजस्वी यादव ने मीडिया से EO विमल कुमार के मर्डर केस पर बात की और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री के 100 से ज्यादा दिन के कार्यकाल को फेल बताया और कहा कि सम्राट चौधरी के राज में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और क्राइम रेट बढ़ रहा है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मुख्य विवरण

रोहतास नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद में हत्या कर दी गई।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विमल कुमार के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं, जिससे लोहे की रॉड जैसे भारी वस्तु से हमला होने का अंदेशा है।

अतिरिक्त जानकारी

विमल कुमार मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी के निवासी थे और उनके परिवार में पत्नी बबीता कुमारी और दो छोटे बच्चे हैं।

---विज्ञापन---

बिहार में रोहतास नगर परिषद के EO विमल कुमार का मर्डर केस सुर्खियों में है. मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. RJD के तेजस्वी यादव ने भी सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और उनके 100 दिन से ज्यादा के कार्यकाल को फेल बताया. उन्होंने कहा है कि सम्राट चौधरी के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.

ड्राइवर ने ही की विमल कुमार की हत्या

विमल कुमार की औरंगाबाद में शनिवार रात को उनके ड्राइवर ने मार दिया था. आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. विमल कुमार मूल रूप से गया जिले के शेरघाटी निवासी हैं. दानापुर में गोला रोड स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट में उनका फ्लैट है, जिसका नंबर 501 है. विमल नौकरी के चलते डेहरी की सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते थे. पत्नी बबीता और 2 छोटे बच्चे 7 वर्षीय बेटी वैभवी विमल और 5 वर्षीय बेटा विवान विमल दानापुर में रहते हैं, जिन्हें सुबह हत्या की खबर मिली.

---विज्ञापन---

बेरहमी से पीट-पीटकर विमल की हत्या

प्रारंभिक जांच में विमल के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं. लोहे की रॉड जैसे किसी भारी वस्तु से विमल कुमार पर हमला किया गया. शरीर की कई हड्डियां टूटी हैं. गले, छाती और पीठ पर गहरी चोट के निशान हैं. हत्या से पहले विमल की बुरी तरह पिटाई की गई थी. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. इसी मामले में तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर निशाना साधा है. देखिए ये रिपोर्ट और जानिए कि तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

First published on: Aug 03, 2026 11:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola