---विज्ञापन---

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया कमाल, एकतरफा बना दिया मैच

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. बांगलादेश महिला क्रिकेट टीम इस पूरे सेमीफाइनल मैच में कभी भी भारत को बराबरी की टक्कर ही नहीं दे सकी. जिसके पीछे ये 5 भारतीय खिलाड़ियों का योगदान है.

Indian Women Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल (Pic Credit- ANI)
---विज्ञापन---

Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले एशिया कप में एकतरफा जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था. अब वहीं फॉर्म हरमनप्रीत कौर की टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भी जारी रखी है. जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में टीम ने सिर्फ 5 ओवरों में मैच जीत लिया था. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी वो दबदबा नजर आया. जिसके कारण ही टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले में 114 रनों से जीत गई. इस मुकाबले में 5 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. 

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया कमाल 

बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया की दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पावरप्ले में जिस तरह की बल्लेबाजी की. उससे ही बांग्लादेश की टीम मैच में बहुत पीछे रह गई. शेफाली वर्मा ने अपना पहला टी-20 शतक जड़ा. वहीं मंधाना ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही टीम इंडिया 195 रन बनाने में सफल रही. वहीं गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने कमाल किया. श्री चरणी ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सिर्फ 81 रनों पर ही समेट दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर कदम रखते ही बनेंगे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

First published on: Sep 20, 2026 04:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola