---विज्ञापन---

नेपाल में फिर से आने वाली है त्रासदी? क्या भारत पर भी मंडरा रहा है खतरा

कहा जा रहा है कि नेपाल जैसी बाढ़ एक और बार आ सकती है. अब सवाल है कि क्या भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

नेपाल बाढ़ और भारत पर प्रभाव

नेपाल में बाढ़ से 780 से अधिक लोगों की मौत हुई है और 2500 लोग लापता हैं, जिनमें कई भारतीय शामिल हैं।

भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढ़ने से नेपाल में एक और बाढ़ का खतरा है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पहाड़ी व नदी वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, और अलर्ट जारी किए गए हैं।

भारत में विशिष्ट खतरे

भीलगंगा घाटी के खतलिंग ग्लेशियर 5.33 कि.मी. पीछे खिसक चुके हैं, और नारायणी नदी के रास्ते गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है।

नेपाल में फिर से आने वाली है बाढ़? (Photo: ANI)
---विज्ञापन---

5 दिन हो गए हैं और नेपाल की तबाही अब तक थमी नहीं है. इसी बीच यह कहा जा रहा है कि नेपाल जैसी बाढ़ एक और बार आ सकती है. अब सवाल है कि क्या भारत पर भी खतरा मंडरा रहा है. नेपाल में मौत का आंकड़ा 780 के ऊपर जा चुका है, 2500 लोग अभी भी लापता हैं. जिसमें से भारतीयों की संख्या बहुत ज्यादा है. सवाल यह है क्या तबाही का मंजर अभी खत्म नहीं हुआ है? क्या ऐसी और तबाही आने वाली है? क्योंकि अभी जो नई जानकारी मिल रही है उसके हिसाब से भोटेकोशी नदी में फिर से एक बार जलस्तर बढ़ रहा है और इस पर अलर्ट जारी हो चुका है. नेपाल के बाद अब भारत में भी खतरा है. उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा है, अलर्ट जारी हो गया है. जितने भी पहाड़ी और नदी वाले इलाके हैं, संकट में है. भीलगंगा घाटी के ग्लेशियर, खतलिंग ग्लेशियर 5.33 कि.मी. पीछे खिसक चुका है. नेपाल में त्रिशुली नदी का पानी तेजी से भारत की नारायणी नदी के रास्ते गंडक नदी से पहुंच रहा है और वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ चुका है. सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं यहां पर यूपी में भी खतरा है. महाराजगंज जिले के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ चुका है. लगातार वहां पर टीम्स को तैनात कर दिया गया है. अलर्ट जारी कर दिया गया है. यूपी के हिमालय के जितने भी नदियों वाले इलाके हैं वहां पर खतरा है.

First published on: Aug 30, 2026 11:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola