---विज्ञापन---

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब बिना झंझट बदल सकेंगे कन्फर्म ट्रेन टिकट की डेट, नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें क्या है नियम

भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसमें यात्री अपने कंफर्म ट्रेन टिकट की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे, यह सुविधा लाखों यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है. आइए जानते है कब से ये नया नियम लागू होगा?

---विज्ञापन---

Indian Railways Ticket Reschedule New Rule: भारतीय रेलवे अब यात्रियों के लिए एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिससे ट्रेन टिकट बदलना पहले से कहीं आसान हो जाएगा. जनवरी 2026 से यात्री अपने कंफर्म टिकट की तारीख ऑनलाइन बदल सकेंगे, वो भी बिना कोई कैंसिलेशन चार्ज दिए. यह सुविधा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अवेलेबल होगी. अब किसी को टिकट कैंसिल करके दोबारा बुकिंग करने की झंझट नहीं होगी.

इस नई सुविधा की घोषणा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है. उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और यात्रा को सस्ता और सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठा रहा है. यह फीचर IRCTC के सेंट्रल रिजर्वेशन सिस्टम में जोड़ा जाएगा, जिससे कुछ ही क्लिक में टिकट की तारीख बदली जा सकेगी.

---विज्ञापन---

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्री IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने कंफर्म टिकट को नई तारीख पर शिफ्ट कर सकेंगे.

  • पहले IRCTC में लॉग इन करें.
  • अपनी बुकिंग सेलेक्ट करें और ‘रिशेड्यूल’ विकल्प पर क्लिक करें.
  • नई यात्रा की तारीख चुनें और सीट उपलब्धता जांचें.
  • अगर किराया बढ़ा हुआ है तो केवल किराए का फर्क चुकाना होगा.

अगर नई तारीख पर सीट खाली होगी, तो टिकट तुरंत कंफर्म हो जाएगा.

---विज्ञापन---

कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा

अभी तक अगर किसी यात्री को अपनी यात्रा की तारीख बदलनी होती है, तो उसे टिकट कैंसिल करके दोबारा बुकिंग करनी पड़ती थी. इससे कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता था. लेकिन नई व्यवस्था में ऐसा नहीं होगा.
टिकट की तारीख बदलने पर कोई एक्स्ट्रा फीस नहीं लगेगी बस अगर किराया बढ़ा है तो उसका अंतर चुकाना होगा.

सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी रिशेड्यूलिंग

यह सुविधा तभी काम करेगी जब नई चुनी गई तारीख पर सीट उपलब्ध होगी. अगर सीट खाली नहीं है, तो टिकट उसी तारीख पर रहेगा. यानी तारीख बदलना आसान तो होगा, लेकिन सीट मिलने पर ही रिशेड्यूलिंग कंफर्म होगी.

---विज्ञापन---

पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन और आसान

नई नीति के बाद अब किसी को स्टेशन या रिजर्वेशन ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे. सब कुछ IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर कुछ ही मिनटों में किया जा सकेगा. इससे न केवल समय बचेगा बल्कि अनावश्यक झंझटों से भी राहत मिलेगी.

जनवरी 2026 से पहले के नियम क्या हैं?

जब तक यह नई सुविधा लागू नहीं होती, तब तक यात्रियों को पुरानी प्रक्रिया ही अपनानी होगी.

---विज्ञापन---
  • ऑनलाइन टिकट की तारीख बदली नहीं जा सकती.
  • टिकट कैंसिल करके दोबारा बुकिंग करनी पड़ती है.
  • रेलवे काउंटर से बुक किए गए टिकट को कुछ शर्तों पर बदला जा सकता है, लेकिन इसके लिए भी चार्ज देना होता है.
  • Tatkal और Premium Tatkal टिकटों में तारीख बदलने की अनुमति नहीं है.

यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित होगी ये सुविधा

भारतीय रेलवे की यह नई पहल लाखों यात्रियों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. अब अगर अचानक यात्रा की योजना बदलती है तो टिकट कैंसिल कराने की जरूरत नहीं होगी. सिर्फ कुछ क्लिक में यात्रा की तारीख आगे या पीछे की जा सकेगी. इससे यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचेंगे.

जनवरी 2026 से IRCTC पर ऑनलाइन टिकट रिशेड्यूलिंग फीचर के आने से रेलवे यात्रा और भी आसान हो जाएगी. बिना कैंसिलेशन चार्ज, सिर्फ किराए के अंतर से यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकेंगे वो भी घर बैठे.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 10, 2025 09:35 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola