---विज्ञापन---

‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’; बिहार में राबड़ी देवी के घर के बाहर नीतीश कुमार का पोस्टर

बिहार में छिड़े पोस्टर वार के बीच नीतीश कुमार का पोस्टर वायरल हो रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नीतीश कुमार को खलनायक बताया गया है। यह पोस्टर राबड़ी की पार्टी ने ही लगाया है। आइए वीडियो में पोस्टर देखते हैं...

---विज्ञापन---

बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। आजकल दोनों दलों के बीच जहां जुबानी जंग चल रही है, वहीं पोस्टर वार भी छिड़ा हुआ है। आज फिर एक पोस्टर वायरल हुआ, जो काफी चर्चा में भी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी के आवास के सामने एक नया पोस्टर लगा है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’, उन पर महिलाओं का अपमान करने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

लालू यादव के घर के बाहर भी लगा पोस्टर

बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर के बाहर भी एक पोस्टर लगा था। इस पोस्टर को भी लालू की पार्टी ने ही लगाया था और यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ था। इस पोस्टर पर लिखा था- ‘न झुका हूं, न झुकूंगा, टाइगर अभी जिंदा है। लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी ने अपने पटना स्थित ऑफिस में लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद ही बिहार में पोस्टर वार छिड़ गया। लालू यादव की पार्टी लगातार नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड पर तंज कस रही है। पोस्टरों के जरिए निशाने साधे जा रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 22, 2025 09:17 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola