---विज्ञापन---

नीतीश कुमार ने किया बिहार छोड़ने का ऐलान, फैसले से सभी हैरान, कहां होगा नया ठिकाना?

राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट आए. इससे पहले दिल्ली में नीतीश कुमार ने खुद यह ऐलान कर दिया अब वह बिहार को छोड़ रहे हैं और दिल्ली ही रहेंगे.

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार की आज की शपथ बिहार की राजनीति और सत्ता में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है. लंबे समय तक राज्य की सत्ता संभालने के बाद नीतीश का राज्यसभा जाना बिहार में नए सियासी समीकरणों के हाथ हुआ है.नीतीश की शपथ के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. नीतीश कुमार ने खुद ही दिल्ली में यह ऐलान कर दिया कि अब उन्होंने बिहार को छोड़ने का मन बना लिया है और वह दिल्ली में ही रहेंगे. गौरतलब है कि नीतीश कुमार का दिल्ली के द्वारका में खुद का भी एक हजार स्कवायर फुट का फ्लैट है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब डेढ़ करोड़ है.

नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार

इस पूरे घटनाक्रम के बीच नीतीश कुमार वापस पटना लौट आए हैं. अब नीतीश कुमार के अगले कदम का इंतजार किया जा रहा है. जब कुछ औपचारिकताओं के बाद नीतीश का इस्तीफा और नई सरकार का गठन होगा. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? सूत्रों की माने तो यह तय माना जा रहा है कि बिहार का अगला सीएम सम्राट चौधरी हो सकते हैं. हालांकि किसी ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है. 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है.

---विज्ञापन---

जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में सन्नाटा

बिहार की राजनीति तेजी से बदल रही है.आने वाला सप्ताह बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है. आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की, बावजूद इसके पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा. नेता और कार्यकर्ता कार्यालय में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं में एक नाराजगी है लेकिन अभी भी कार्यकर्ताओं ने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी है.

नीतीश नही तो निशांत चाहिए

अभी भी जदयू के कार्यकर्ता और नेताओं की इच्छा है कि नीतीश नही तो निशांत चाहिए … जदयू के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग को लेकर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए हैं. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह अनुरोध किया है की निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाएं.यह बैनर और पोस्टर पटना के हर चौक चौराहे पर लगाए गए हैं,जिसमें निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है. निश्चित तौर पर आने वाले समय में फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है कि क्या वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे या फिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का कोई नेता बनेगा.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 10, 2026 07:08 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola