---विज्ञापन---

बिहार में करोड़ों का पुल ढहा, देखते ही देखते गंडक नहर के पानी में बह गया, वीडियो आया सामने

Bihar Bridge Collapsed Video Viral: बिहार में आज फिर एक पुल ढह गया। हादसा सीवान शहर में हुआ, जहां गंडक नदी के ऊपर बना पुल गिर गया और मलबा पानी में बह गया। हादसा नहर में अचानक बहुत तेज प्रवाह से बहुत ज्यादा पानी आने से हुआ। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान […]

---विज्ञापन---

Bihar Bridge Collapsed Video Viral: बिहार में आज फिर एक पुल ढह गया। हादसा सीवान शहर में हुआ, जहां गंडक नदी के ऊपर बना पुल गिर गया और मलबा पानी में बह गया। हादसा नहर में अचानक बहुत तेज प्रवाह से बहुत ज्यादा पानी आने से हुआ। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सरकार को करोड़ों का नुकसान हो गया है।

गनीमत रही कि जब पुल ढहा, उसके ऊपर से कोई गुजर नहीं रहा था, लेकिन पुल ढहने से 2 इलाकों का संपर्क एक दूसरे से कट गया है। सीवान के दरौंदा शहर के तहत आने वाले गांव रामगढा में गंडक नहर पर यह पुल बना था। इससे पटेढ़ी बाजार और दारौंदा शहर एक दूसरे से जुड़ते थे, लेकिन अब यह संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को बाजार आने-जाने में परेशानी होगी। वहीं नहर में बरसाती पानी आने से वह भी उफान पर बह रही है।

---विज्ञापन---

 

3 दिन पहले अररिया में ढहा था पुल

बता दें कि 3 दिन पहले भी बिहार के अररिया में एक पुल ढह गया था। उस पुल को करीब 12 करोड़ की लागत से बनाया गया था और उसका अभी उद्घाटन होना था, लेकिन उससे पहले पुल गिर गया। पुलिस गरने की वजह इसका एक खंभे पर बनना माना गया। आज सीवान में जो पुल गिरा, वह भी एक ही खंभे पर खड़ा था। वहीं लोगों ने इस पुलिस के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गंडक नहर के ऊपर पुल अचानक पानी आने से भरभरा कर गिर गया। अररिया में जो पुल ढहा था, वह बकरा नदी के पड़किया घाट के ऊपर बना था। इस पुल का बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था और उद्घाटन कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन ऐन मौके पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आ गई। पुल के 3 खंभे टूटकर पानी में बह गए थे।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 22, 2024 11:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola