---विज्ञापन---

कैसे पता चलेगा कि कोई लड़का आपसे प्यार नहीं करता है? ये 4 साइन कर देंगे आपका डाउट क्लियर

Signs He Doesn't Love You: क्या आप भी अक्सर यही सोचती रहती हैं कि वह आपसे प्यार करता है या नहीं करता, तो यहां जानिए कौन से साइन बताते हैं कि शायद वह आपसे प्यार नहीं करता है. आपका डाउट क्लियर हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Signs He Doesn’t Love You: हम अगर प्यार में होते हैं हमारी पूरी दुनिया ही उस एक व्यक्ति के आस-पास घूमने लगती है. लेकिन, रिलेशनशिप में होकर भी कई बार लड़कियां हर समय चिंता में रहती हैं, दुखी रहती हैं और इस सोच में पड़ी रहती हैं कि क्या उनका पार्टनर उनसे प्यार करता भी है या नहीं. अगर आप भी अक्सर ही खुद से यह सवाल करती हैं कि क्या वह आपसे प्यार (Pyar) करता है या नहीं तो यहां जानिए कौन से साइन आपके इस डाउट को क्लियर कर देंगे. जब लड़का आपसे प्यार नहीं करता है तो आपको कुछ बातें नोटिस करके ही समझ आ जाएगा कि आपका डाउट सही है. यहां जानिए कौन से हैं ये साइन जो बताते हैं कि शायद वह आपसे प्यार नहीं करता है.

कौन से साइन बताते हैं कि वह आपसे प्यार नहीं करता है

आपको तकलीफ देकर खुश है

---विज्ञापन---

अगर आपका पार्टनर आपको तकलीफ देकर भी खुश रहता है और आपको तकलीफ देने के बाद अपने काम से काम रखते हुए चला जाता है तो शायद वह आपसे प्यार नहीं करता है. प्यार में व्यक्ति कभी भी आपको हर्ट (Hurt) नहीं कर पाएगा और कर देगा तो आपको तकलीफ देकर चैन से नहीं बैठ सकेगा. इस फिक्र की कमी और आपकी फीलिंग्स को नजरअंदाज करना ही बताता है कि वह आपसे प्यार नहीं करता है.

आपकी खामोशी का कारण नहीं जानना चाहता

---विज्ञापन---

अगर आप किसी बात से नाराज हैं, दुखी हैं या फिर अचानक से बेहद शांत हैं तो वह आपकी इस खामोशी का कारण जानने में दिलचस्पी नहीं रखता है. वह आपसे झगड़ता है, बात करता है और चला जाता है. आप क्यों खामोश हैं और बात क्यों नहीं कर रही हैं इससे उसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है.

दिक्कतों में आप अकेली हैं

---विज्ञापन---

अगर आप उसकी सारी दिक्कतों में उसके साथ थीं लेकिन फिर भी वह आपकी किसी परेशानी में आपका साथ नहीं देता है और आपको आपके हाल पर छोड़ देता है तो वह आपसे प्यार नहीं करता है. प्यार में एकदूसरे की दिक्कतों को इग्नोर नहीं किया जाता है बल्कि दिक्कतों को सुलझाने में मदद की जाती है, एकदूसरे के साथ खड़ा हुआ जाता है.

वह इमोशनली आपके साथ नहीं है

---विज्ञापन---

प्यार में ना होने का एक साइन यह भी है कि वह आपके साथ फिजिकली तो इन्वोल्व्ड रहता है लेकिन इमोशनली नहीं जुड़ना चाहता. वह इमोशनली अनअवेलेबल (Emotionally Unavailable) है और आपके साथ भावनात्मक रूप से ओपन नहीं है. लड़के जिससे प्यार करते हैं उसके साथ इमोशनली जुड़ने से कतराते नहीं हैं. ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी इमोशनली आपके साथ नहीं है तो हो सकता है कि वह आपसे प्यार नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – Hug Day 2026 Wishes LIVE Updates: तेरी झप्पी मेरी दवा है… पार्टनर को भेजने के लिए परफेक्ट हैं हग डे के ये मैसेजेस

---विज्ञापन---

First published on: Feb 12, 2026 10:47 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola