---विज्ञापन---

कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी

Jharkhand Veg Mutton: क्या आपने कभी वेज मटन खाया है. असल में झारखंड में मिलने वाली यह फेमस डिश शाकाहारियों का मटन कहलाती है. यह देखने में और स्वाद में भी मटन जैसी ही लगती है.

---विज्ञापन---

Jharkhand Veg Mutton: बरसात के मौसम में झारखंड में एक खास किस्म की सब्जी मिलती है जिसकी कीमत1500 से 3500 रुपए किलो है. इसे झारखंड का शाकाहारी मटन (Vegetarian Mutton) या शाकाहारियों का मटन भी कहा जाता है. यह है झारखंड का फेमस रुगड़ा. यह एक किस्म का मशरूम है जिसे बिल्कुल मटन की तरह ही बनाकर खाया जाता है. रुगड़ा (Rugda) बारिश के मौसम में ही मिलता है और इसी सीजन में इसकी सब्जी बनाकर खाई जाती है. कई इलाकों में रुगड़ा को पुटू के नाम से भी लोग जानते हैं. इसका स्वाद लोगों को मटन और चिकन की ही तरह लगता है लेकिन यह होता पूरी तरह शाकाहारी है.

यह भी पढ़ें- इंदौर की गलियों का मशहूर भुट्टे का कीस ऐसे बनाएं घर पर, एक बार खाएंगे तो बार-बार खाने का करने लगेगा दिल

---विज्ञापन---

रुगड़ा को क्यों कहा जाता है वेजीटेरियन मटन

रुगड़ा मशरूम (Rugda Mushroom) शाकाहारी मटन भी कहा जाता है क्योंकि यह बाकी सभी मशरूम से अलग होता है. इसका टेक्सचर पकने के बाद भी फर्म होता है. यह मसालों को बेहतर तरह से एब्जॉर्ब भी करता है.

कैसे बनाया जाता है यह वेज मटन

---विज्ञापन---

रुगड़ा की सब्जी बनाने के लिए ये सामग्री चाहिए होगी –

रुगड़ा मशरूम – 500 ग्राम
तेल – एक चौथाई कप
कटे प्याज – आधा कप
कटे टमाटर – आधा कप
जीरा – आधा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
हरा धनिया – गार्निशिंग के लिए

---विज्ञापन---

बनाने की विधि

  • रुगड़ा मशरूम को अच्छे से धोकर आधा काट लें.
  • अब पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और कटा प्याज डालकर पका लें.
  • अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें.
  • हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा पानी डालकर मसाले को गाढ़ा कर लें.
  • अब टमाटर डालें और अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें.
  • रुगड़ा मशरूम डालें और अच्छे से मिक्स करके स्वादानुसार नमक और एक कप पानी डालकर इसे 5 से 10 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें.
  • आखिर में गरम मसाला और धनिया डालकर गार्निंशिंग करें.
  • 2 मिनट के लिए ढककर रखें और फिर परोसें.

यह भी पढ़ें – हींग में मिलावट की पहचान कैसे करें? FSSAI का सुझाया यह छोटा सा टेस्ट बताएगा Hing शुद्ध है या नहीं

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2026 11:10 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola