---विज्ञापन---

Monsoon Soup: मानसून में बीमारी पास भी नहीं आने देगा यह हेल्दी सूप, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Veg Soup Recipe: मानसून अपने साथ एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. इस दौरान लोगों की इम्यूनिटी भी काफी वीक हो जाती है. अगर आप भी हल्का मौसम बदलने पर बीमार हो जाते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

Monsoon Special Soup: बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है और ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ मन को शांत करता है. इस दौरान हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है और लोग वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए कई डॉक्टर हेल्दी खाने की सलाह देते हैं और डाइट में उन चीजों को शामिल करना है जिन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. ऐसे में आप वेजिटेबल सूप बनाकर पी सकते हैं, जिसमें अपनी पसंद की सब्जियों को डाल सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप मिक्स वेज का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- खीरा कड़वा निकले तो क्या करें? ये 4 हैक्स खीरे की कड़वाहट कर देंगे दूर

---विज्ञापन---

हेल्दी मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी

सामग्री

  • गाजर- 2 (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर- 1
  • पालक- आधा कप
  • बीन्स- 2
  • शिमला मिर्च- आधा कप
  • अदरक- आधा इंच
  • लहसुन की कलियां- 2
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक- आधा छोटा चम्मच
  • घी या ऑलिव ऑयल
  • पानी- 3 कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें. फिर एक पैन में घी या ऑलिव ऑयल गर्म करें.
  • इसमें अदरक और लहसुन को हल्का भून लें और अब सभी सब्जियां डालकर 3 मिनट तक चलाएं.
  • अब इसमें पानी डालकर 15 मिनट तक पकाएं. फिर चाहें तो सूप को हल्का ब्लेंड कर लें या ऐसे ही रहने दें.
  • ऊपर से काली मिर्च डालें और गर्मागर्म सर्व करें. अगर आप चाहें तो इसमें कॉर्न भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्मच नमक से निपट जाएंगे घर के कई काम, जानिए इसके 7 कमाल के इस्तेमाल

---विज्ञापन---

First published on: Jul 03, 2026 03:27 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola