---विज्ञापन---

Leftover Rice Recipe: बासी चावल से तैयार करें बाजार जैसा मंचूरियन, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Leftover Rice Manchurian Recipe: अब जब भी घर में चावल बच जाएं, उन्हें फेंकने की बजाय यह स्वादिष्ट मंचूरियन जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में लगभग सभी को पसंद आएगा. 

---विज्ञापन---

Leftover Rice Recipe: गर्मियों में अक्सर रात का खाना बच जाता है और बचा हुआ खाना फेंकना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. इसलिए हम आपको बचे हुए चावल से मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. इसे आप सुबह नाश्ते में या फिर लंच में तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह शाम की चाय या पार्टी स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन भी है. हालांकि, चावल का साथ आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे हम इस लेख में आपके साथ साझा कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं Melody जैसी चॉकलेटी टॉफी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद

---विज्ञापन---

चावल से मंचूरियन कैसे बनाएं? 

Image Credit- Freepik

सामग्री

  • बॉल्स के लिए
  • बचे हुए चावल- 2 कप 
  • मैश किए हुए आलू- 2 उबले हुए 
  • कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच 
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च-1 बारीक कटी 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 
  • स्वादानुसार- नमक 
  • काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया- थोड़ा सा
  • तेल फ्राई करने के लिए
  • मंचूरियन ग्रेवी के लिए 
  • तेल- 1 चम्मच 
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच 
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • टोमैटो सॉस- जरूरत के अनुसार 
  • सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच 
  • रेड चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच 
  • विनेगर- 1 छोटा चम्मच 
  • कॉर्न फ्लोर- 1 चम्मच (पानी में घोला हुआ)
  • स्प्रिंग अनियन सजाने के लिए

विधि 

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल डालें और उन्हें हल्का मैश कर लें. अब इसमें उबले आलू, कॉर्न फ्लोर, मैदा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. गैस पर कड़ाही रखें और तेल गर्म करें. अब इन बॉल्स को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें. 
  • एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें. फिर प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं. 
  • अब इसमें टोमैटो सॉस, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और विनेगर डालें. थोड़ा पानी मिलाकर उबाल आने दें. इसके बाद कॉर्न फ्लोर का घोल डालें ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए. 
  • तैयार ग्रेवी में फ्राई किए हुए मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस हर बॉल पर अच्छी तरह कोट हो जाए. ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- 90 साल पहले भारत में लगा था पहला AC, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

First published on: May 21, 2026 07:27 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola