---विज्ञापन---

दातों में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? डॉक्टर के बताए इस नुस्खे से सिर्फ 2 दिन में नजर आएगा फर्क

Dant Se Kida Nikalnaa: सोते वक्त खाने की वजह से अक्सर दांतों में कीड़ा लगने की समस्या शुरू हो जाती है. अगर आपके भी दांतों में कीड़ा लग गया है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

Teeth Cleaning Tips: दांतों में कीड़ा लगना यानी कैविटी होना बहुत ही आम समस्या है. आजकल यह बीमारी ज्यादातर बच्चों में दिखाई देती है. कीड़े अक्सर रात में मीठा खाने की वजह से होता है. अगर आप खा रहे हैं और गुल्ला करना भूल गए तो ऐसा हो सकता है. एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी का कहना है कि जब दांतों में कीड़ा लग जाता है तो दांतों में दर्द, ठंडा-गर्म लगना, मुंह से बदबू आना और खाना चबाने में परेशानी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई लोग इसे शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय पर ध्यान न देने से यह समस्या गंभीर हो सकती है. अगर शुरुआती समय में ही सही देखभाल और कुछ घरेलू उपाय अपनाए जाएं तो दांतों के कीड़े की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें- दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई

---विज्ञापन---

दांतों में कीड़ा लगने के कारण

दांतों में कीड़ा लगने की सबसे बड़ी वजह मुंह की ठीक से सफाई ना होना है. हालांकि, एक्सपर्ट के मुताबिक, इसके और कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे

  • ज्यादा मीठी चीजें खाना
  • चॉकलेट, टॉफी और मीठी चीजें खाना 
  • खाना खाने के बाद कुल्ला ना करना
  • रात में ब्रश किए बिना सो जाना
  • बार-बार स्नैकिंग करनारात में मीठी चीजें खाना 

दांतों से कीड़े साफ करने के टिप्स 

दांतों के दर्द और बैक्टीरिया को कम करने के लिए नमक और सरसों के तेल का घरेलू उपाय काफी असरदार माना जाता है. 

---विज्ञापन---

कैसे करें इस्तेमाल 

  • सबसे पहले आधा चम्मच सरसों का तेल लें. 
  • फिर इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं.
  • अब इस मिश्रण को उंगली से दांतों और मसूड़ों पर हल्के-हल्के मलें. 
  • यह दिन में एक या दो बार ऐसा करने से दांतों में जमा गंदगी कम होती है और दर्द में भी राहत मिल सकती है. 

लौंग से मिलेगा आराम

दांतों में दर्द से राहत पाने के लिए लौंग भी मददगार साबित हो सकती है. एक्सपर्ट का कहना है कि लौंग दांत दर्द के लिए बहुत पुराना घरेलू उपाय है. इसमें एंटी बैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं. इसके लिए एक लौंग लें और फिर लौंग को हल्का दबाकर दर्द वाले दांत के पास रखें. 

होममेड पेस्ट कैसे बनाएं? 

सामग्री 

  • लौंग- 2 
  • सरसों का तेल- 1 चम्मच 
  • फिटकरी का पाउडर- 1 चम्मच 

कैसे इस्तेमाल करें?

  • सबसे पहले एक कटोरी में लौंग निकालें. 
  • इसमें सरसों का तेल और फिटकरी का पाउडर डालकर पेस्ट बनाएं. 
  • इसे कीड़े वाले दांत पर 5 मिनट के लिए लगाएं. 
  • इससे दर्द और सूजन में कुछ हद तक राहत मिल सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस पेस्ट से ब्रश जरूर करें. 
  • मीठा खाने के बाद कुल्ला करें. 
  • नियमित रूप से फ्लॉस का इस्तेमाल करें.  
  • हर 6 महीने में डेंटिस्ट से चेकअप कराएं. 

इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिखने लगें ये 7 साइन तो समझ जाएं ब्रेकअप होने वाला है

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 06, 2026 07:58 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola