---विज्ञापन---

‘जैश’ आतंकी के लिए यमराज बने सुरक्षाबल, कठुआ मुठभेड़ में किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Kathua Encounter: बिलावर के जनरल एरिया में सुबह होते ही ऑपरेशन तेज हुआ, जहां सुरक्षाबलों ने पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया. मारा गया उस्मान पाकिस्तान आधारित जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेंड आतंकी था.

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की. जम्मू आईजीपी के अनुसार, संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी उस्मान को मार गिराया गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस की छोटी लेकिन साहसी टीम ने भारतीय सेना एवं सीआरपीएफ के सहयोग से घने जंगलों में छिपे इस खतरे को समाप्त कर दिया. आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर त्वरित घेराबंदी की गई, जिसमें भागने का कोई रास्ता नहीं बचा.

यह भी पढ़ें: बिना हेलमेट-रेड लाइट जंपर्स सावधान! सख्त हुआ कानून, ट्रैफिक नियम तोड़े तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

---विज्ञापन---

जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेंड आतंकी


आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षबल जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चला रहे हैं. आतंकी के छिपे होने की खबर मिलते ही बिलावर के जनरल एरिया में सुबह होते ही ऑपरेशन तेज हुआ, जहां सुरक्षाबलों ने पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया. बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी उस्मान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेंड सदस्य था. भारत में वो किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा था. आईजीपी ने पुष्टि की कि सर्च ऑपरेशन जारी है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है.

कठुआ सीमा क्षेत्र में ऐसी घटनाएं सुरक्षा चुनौतियों को हाईलाइट करती है. सुरक्षाबलों की सतर्कता ने एक बार फिर साबित किया कि घुसपैठिए एवं स्थानीय सहयोगी नेटवर्क पर लगाम कसी जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने शांति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए हैं. यह सफलता आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर के संकल्प को मजबूत करती है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 23, 2026 06:25 PM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola