---विज्ञापन---

नशे में धुत हेडमास्टर ने 35 बच्चों को स्कूल के अंदर बंद कर लगाया ताला, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में शराबी हेडमास्टर ने 35 मासूम बच्चों को स्कूल के अंदर बंद कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और सो गया. बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गेट खोलकर उन्हें बाहर निकाला. शिक्षा विभाग ने जांच के बाद आरोपी हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

---विज्ञापन---

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की बेहद गैर-जिम्मेदाराना और हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. यहां एक हेडमास्टर ने शराब के नशे में धुत होकर स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया, जबकि अंदर कक्षा 1 से 5 तक के करीब 35 मासूम बच्चे मौजूद थे. बच्चों को भीतर बंद करने के बाद हेडमास्टर खुद सो गया. मामला डेराबिश ब्लॉक की कुरुजंगा ग्राम पंचायत स्थित अंबुरा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का है. आरोपी हेडमास्टर की पहचान सुनाकर नायक के रूप में हुई है.

अकेले थे हेडमास्टर, शराब पीकर लगा दिया ताला

मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्राथमिक विद्यालय में कुल 35 छात्र पढ़ते हैं और दो शिक्षक तैनात हैं. घटना के दिन दूसरा शिक्षक छुट्टी पर था, जिसके चलते पूरे स्कूल और बच्चों की जिम्मेदारी अकेले हेडमास्टर सुनाकर नायक पर ही थी. आरोप है कि ड्यूटी के दौरान ही हेडमास्टर ने कथित तौर पर शराब पी और खाना खाया. इसके बाद उसने स्कूल का मुख्य गेट बाहर से बंद कर ताला जड़ दिया और गहरी नींद में सो गया.

---विज्ञापन---

रोते-बिलखते बच्चों की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

गेट बंद होने और अंदर फंस जाने के बाद छोटे-छोटे बच्चे डर गए और जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगे. बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और अभिभावक तुरंत स्कूल पहुंचे. ग्रामीणों ने फौरन गेट का ताला खोलकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना की तस्वीरें और हेडमास्टर की टेबल पर रखी शराब की बोतलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं, जिससे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया.

विभागीय जांच में पुष्टि के बाद सस्पेंशन

मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया. डेराबिश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) मदन मोहन कर ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की. जांच में पाया गया कि हेडमास्टर पहले भी नशे की हालत में स्कूल आता रहा था. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षक पेशे की गरिमा और बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप सही पाए जाने पर आरोपी हेडमास्टर सुनाकर नायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 09, 2026 11:48 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola