2000 के नोट को लेकर RBI का नया अपडेट आया सामने, बढ़ सकती इसे बदलने की तारीख

2000 Rupees Note Exchange Update: अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल 2000 रुपये के नोट को बदलने को लेकर नया अपडेट सामने आया है।मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2000 के नोट को बदलने की डेडलाइन बढ़ा सकता है। अभी लोग […]

---विज्ञापन---

2000 Rupees Note Exchange Update: अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल 2000 रुपये के नोट को बदलने को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 2000 के नोट को बदलने की डेडलाइन बढ़ा सकता है। अभी लोग 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपए के नोट को बदल सकते हैं, लेकिन इसकी समयसीमा बढ़ाकर 31 अक्टूबर की जा सकती है। इसके बाद नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सुरक्षा और न्याय से जुड़े 10 अधिकार, जो हर भारतीय महिला को पता होने चाहिएं

किसी भी बैंक में जाकर बदलवा सकते नोट

RBI के पूर्व निदेशक चंदन सिन्हा के अनुसार, 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। RBI ने 2 हजार रुपए के नोट को बदलने के लिए 30 सितंबर का समय दिया है।

बैंक ने साफ किया था कि 30 सिंतबर के बाद 2000 रुपये का नोट नहीं चलेगा। कोई भी व्यक्ति 2,000 रुपए का नोट बैंक में अपने खाते में जमा कर सकते हैं। RBI या फिर देशभर के किसी भी बैंक में जाकर नोट बदलवा सकते हैं। 1 सितंबर को देशभर में 0.24 लाख करोड़ के नोट बाहर हुए हैं।

First published on: Sep 29, 2023 05:48 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें