---विज्ञापन---

बदबूदार चिकन मिलने की शिकायत पर KFC आउटलेट पर छापा, कर्नाटक में गोदाम सील

कर्नाटक में मंगलुरु के केएस राव रोड स्थित KFC आउटलेट पर फूड सेफ्टी अधिकारियों ने अचानक मारा छापा. ऑनलाइन ऑर्डर में खराब और बदबूदार चिकन मिलने की शिकायत पर हुई कार्रवाई, स्टोर के गोदाम को किया गया सील. लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे का बड़ा एक्शन लेगा विभाग.

---विज्ञापन---

कर्नाटक के मंगलुरु में मशहूर फास्ट फूड चेन KFC के एक आउटलेट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अचानक छापा मारा है. यह कार्रवाई के.एस. राव रोड पर स्थित ‘सिटी सेंटर’ मॉल के KFC आउटलेट पर की गई. एक ग्राहक ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चिकन के खराब और बदबूदार होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके तुरंत बाद अधिकारियों की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई. छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आउटलेट के किचन, स्टोर रूम और कोल्ड स्टोरेज एरिया की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने आउटलेट के गोडाउन को तुरंत सील कर दिया.

सैंपल लैब भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके से चिकन और अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल इकट्ठा किए हैं. इन सभी सैंपल्स को जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि लैब टेस्ट की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ग्राहक की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा.

---विज्ञापन---

60 होटलों में जांच, 1 टन से ज्यादा खराब खाना नष्ट

गौरतलब है कि तीन दिन पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की 30 टीमों ने बेंगलुरु के करीब 60 लग्जरी होटलों में औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान होटलों के किचन और स्टोर रूम से 640 किलोग्राम सड़ा हुआ मांस, चिकन व मछली, 276 किलोग्राम फफूंद लगी सब्जियां और 49 लीटर बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल जब्त किया गया. इसके अलावा बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट पार कर चुके दूध के उत्पाद, बेकरी का सामान और सॉस भी पकड़े गए. अधिकारियों ने 77 से ज्यादा खाद्य सैंपल जांच के लिए लैब भेजे और एक टन से अधिक खराब खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया.

First published on: Aug 15, 2026 10:30 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola