---विज्ञापन---

पेट्रोल छिड़ककर फूंकने चला था भाई का घर, खुद ही बन गया आग का गोला, सामने आई खौफनाक CCTV फुटेज

पुलिस ने मुनिराजू के खिलाफ 'हत्या के प्रयास' का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---विज्ञापन---

कर्नाटक के गोविंदपुरा गांव में बदले की आग में अंधे एक शख्स ने अपने ही सगे भाई के परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद ही उस आग की चपेट में आ गया. आरोपी की पहचान मुनिराजू के रूप में हुई है, जो अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है.

CCTV में कैद हुई खौफनाक करतूत

घटना आधी रात की है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मुनिराजू अपने बड़े भाई रामकृष्ण के घर पहुंचता है. सबसे पहले उसने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया ताकि अंदर मौजूद लोग बाहर न निकल सकें. इसके बाद उसने घर के चारों ओर पेट्रोल छिड़कना शुरू किया. जैसे ही उसने आग लगाई, पेट्रोल की वजह से लपटें अचानक भड़क उठीं. पेट्रोल छिड़कते वक्त मुनिराजू के हाथों और कपड़ों पर भी तेल गिर गया था, जिसके कारण वह खुद आग की लपटों में घिर गया और ‘आग का गोला’ बनकर चीखने लगा.

---विज्ञापन---

क्या थी दुश्मनी की वजह?

पुलिस के मुताबिक, इस जानलेवा हमले के पीछे संपत्ति का विवाद और बदले की भावना थी. मुनिराजू पिछले 8 साल से गांव में एक चिटफंड स्कीम चला रहा था, जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ. कर्ज चुकाने के लिए परिवार को अपनी जमीन का एक हिस्सा बेचना पड़ा. मुनिराजू चाहता था कि बाकी बची हुई जमीन भी बेच दी जाए, लेकिन उसके बड़े भाई रामकृष्ण ने इससे इनकार कर दिया. इसी खुन्नस में मुनिराजू ने भाई का घर फूंकने की साजिश रची.

अस्पताल से सीधे जाएगा जेल

मुनिराजू की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे बचाया. उसे गंभीर हालत में पहले होसकोटे अस्पताल और फिर बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. तिरुमलाशेट्टीहल्ली पुलिस ने मुनिराजू के खिलाफ ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2026 06:17 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola