---विज्ञापन---

चुनाव से पहले एक्शन में चुनाव आयोग, बंगाल के बाद केरल में IPS-IAS अफसरों के तबादले

विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर चुनाव आयोग एक्शन मोड में है. पश्चिम बंगाल में बीते दिन 6 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद मंगलवार को केरल में भी जिला कलेक्टर और डीआईजी स्तर के 2 IPS और 3 IAS अधिकारियों को बदल दिया गया है. देखें पूरी लिस्ट.

---विज्ञापन---

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कर दिया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव पूरी तरह से प्रलोभन-मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे. इसी कड़ी में पहले पश्चिम बंगाल और अब केरल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. आयोग का मानना है कि तटस्थता बनाए रखने के लिए यह ‘प्रशासनिक फेरबदल’ अनिवार्य था.

पश्चिम बंगाल: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल

बंगाल में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आयोग ने एडीजी (ADG) से लेकर पुलिस कमिश्नर (CP) तक की नई नियुक्तियां की हैं.

---विज्ञापन---
  • डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
  • के. लयरामन को उत्तर बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
  • डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • अमित कुमार सिंह को बैरकपुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
  • सुनील कुमार यादव को चंदननगर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.

केरल: अब कलेक्टर और डीआईजी की बारी

बंगाल के बाद चुनाव आयोग ने केरल की प्रशासनिक मशीनरी में भी बदलाव के आदेश दिए हैं. यहां पुलिस और राजस्व विभाग के बड़े चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

  • 2011 बैच के डीआईजी रैंक के IPS अधिकारी नारायणन को कोझिकोड के जिला पुलिस प्रमुख के रूप में तैनात किया जाएगा
  • थॉमसन जोस को त्रिशूर के डीआईजी रेंज के रूप में तैनात किया जाएगा
  • इनबासेखर को अलापुझा के जिला कलेक्टर-सह-डीईओ के रूप में तैनात किया जाएगा
  • वंदना एस केएएस को कन्नूर जिले के थालीपरंब सह-आरओ इरिकुर में राजस्व मंडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा
  • सचिन कृष्णा केएएस को कन्नूर जिले के कन्नूर सह-आरओ धर्मदम में जिला रजिस्ट्रार जनरल के रूप में तैनात किया जाएगा

First published on: Mar 17, 2026 02:36 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola