---विज्ञापन---

बेंगलुरु में बड़ा हादसा, खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, बिहार के रहने वाले थे मजदूर

Bengaluru Khadan Hadsa: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मादापट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक पत्थर की खदान में अचानक विशालकाय चट्टान खिसकने से बिहार के 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। सुबह काम के दौरान अचानक करीब 40 फीट की ऊंचाई से यह चट्टान मजदूरों पर आ गिरी।

---विज्ञापन---

Bengaluru Khadan Hadsa: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान अचानक ढह गई। इस भयानक हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह काम के दौरान हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में रोजाना की तरह पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में जुटे हुए थे। खदान पर मौजूद एक चश्मदीद मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान अचानक भरभराकर नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरी। चट्टान इतनी विशाल थी कि मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

---विज्ञापन---

मलबे में दबने से मौके पर ही गई जान

चट्टान गिरने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मलबे की चपेट में आने से बिहार के 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही सांसें थम गईं। ये सभी मजदूर वहां स्टोन क्रशर साइट पर दिहाड़ी पर काम करते थे और अपने परिवारों के पालन-पोषण के लिए बेंगलुरु आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खदान में सुरक्षा इंतजामों और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

First published on: Jul 02, 2026 11:42 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola