---विज्ञापन---

Bharat Nirman Summit 2026: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सारे झगड़े बीजेपी से ही क्यों? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने न्यूज 24 के 'भारत निर्माण समिट 2026' में बताया कि उनके ग्रुप की लड़ाई हमेशा सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से ही क्यों है, सीजेपी आखिर झारखंड या दूसरे राज्यों में आंदोलनों को सपोर्ट करने क्यों नहीं गई.

---विज्ञापन---

Abhijeet Dipke On News24 Bharat Nirman Summit 2026: अभिजीत दीपके ने कहा कि महाराष्ट्र मेरा घर है. मैं अपने घर के स्कूल्स को जा रहा हूं. अशतोष का घर राजस्थान में है, वो अपने घरों के स्कूल में जा रहा है. सौरव दिल्ली में रहता है और पॉन्डी (पुद्दुचेरी), वहां पर भी वही लोग हैं. तो अब हमारी गलती है कि आपने (BJP) इतने सारे स्टेट्स जीत लिए? हम हमारे होम स्टेट से स्टार्ट कर रहे हैं. और रही बात बाकी स्टेट्स में जाने की तो वहां भी जाएंगे.

झारखंड क्यों नहीं गए?

झारखंड नहीं जाने पर अभिजीत दीपके ने कहा कि झारखंड में क्या जो प्रोटेस्ट चला था, वहां पर देवेंद्र महातो थे, वो मूवमेंट को लीड कर रहे थे. हमारी टीम गई थी, CGP की टीम गई थी. हम नहीं चाहते कि हम हर जगह जाएं और हम हमारा चेहरा चमकाएं, जो हम पहले से कह रहे थे. रातो-रात किसी को भी हीरो मत बनाइए. आशुतोष ने आगे कहा कि और लोगों को आगे आना चाहिए, और जो-जो लोग आगे आएंगे, हम उनको सपोर्ट करेंगे.

---विज्ञापन---

दीपके ने आगे कहा कि हम किसी भी आंदोलन को बैकडोर से सपोर्ट करेंगे, जो हमने किया. हमें वही तो करना चाहिए ना. अब आप कहेंगे कि जो छोटी बच्चियां वीडियो बना रही थीं प्रोटेस्ट के लिए, आप वहां क्यों नहीं गए? उनको सपोर्ट करना हमारा काम है. लेकिन दूसरों का आंदोलन हाईजैक करके अपना चेहरा चमकाने जाएं. वो हम नहीं चाहते.

CJP की आइडियोलॉजी क्या है?

न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर मानक गुप्ता ने सीजेपी नेताओं से पूछा कि आपकी विचारधारा क्या है, इस पर सौरव दास ने कहा कि हमलोग संविधान में विश्वास करते हैं, संविधान की जो आइडियोलॉजी है वही हमारी आइडियोलॉजी है, जिसमें समानता का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, तेजी से न्याय का अधिकार, फ्रीडम ऑफ स्पीच, शांतिपूर्व प्रदर्शन का अधिकार. ये सब कुछ संविधान में लिखा है हमगोल उसकी का पालन कर रहे हैं, इससे हमारा देश बहुत आगे बढ़ेगा.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 07:46 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola