---विज्ञापन---

हेपेटाइटिस से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान, AIIMS के डॉक्टर ने किया सावधान

हेपेटाइटिस के लक्षण हर इंसान में एक जैसे नहीं होते. अगर आपको इंफेक्शन का है या लिवर से जुड़े लक्षण लगातार बने हुए हैं तो खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से टेस्ट कराएं और सलाह लें. 

---विज्ञापन---

आजकल लोग कम उम्र में ही बीमारियों का हिस्सा बन जाते हैं. लिवर, किडनी, शुगर या कैंसर जैसी बीमारी तो अब बहुत ही आम हो गई हैं. इसी लिस्ट में हेपेटाइटिस भी शामिल है. यह एक ऐसी बीमारी है जिससे लिवर में सूजन आ जाती है. समय रहते इसका पता न चले और इलाज में लापरवाही हो तो यह लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ मामलों में हेपेटाइटिस लंबे समय तक शरीर में बना रहता है और धीरे-धीरे लिवर को कमजोर करने लगता है. यही वजह है कि इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है. इसको लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉक्टर शालीमार का कहना है कि यह एक तरह की लिवर की बीमारी है जिसका इलाज वक्त पर किया जाना जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद नींद क्यों आती है? एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह

---विज्ञापन---

क्या है हेपेटाइटिस?

हेपेटाइटिस का मतलब लिवर में सूजन से है. इसका सबसे आम वजह वायरल इंफेक्शन है. हेपेटाइटिस वायरस के अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस A, B, C, D और E आम हैं. इनका इंफेक्शन फैलने का तरीका और शरीर पर असर अलग-अलग हो सकता है. 

यह कैसे फैल सकता है? 

एक्सपर्ट का कहना है कि हेपेटाइटिस की बीमारी फैटी लिवर और अल्कोहल का सेवन करने से होता है. A और E गंदे खाने या पानी के जरिए फैल सकते हैं, जबकि हेपेटाइटिस B और C खून इंफेक्शन या शरीर के इंफेक्शन से फैल सकते हैं. 

---विज्ञापन---

लिवर को कैसे पहुंचाता है नुकसान?

लिवर शरीर में कई तरह के काम करता है. यह खून को फिल्टर करने, पाचन में मदद करने और शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. हेपेटाइटिस की वजह से लिवर में लगातार सूजन रहने पर वो ठीक से काम नहीं करता. 

शुरुआत में नहीं दिखते लक्षण

हेपेटाइटिस की बीमारी में कई लोगों में शुरुआत में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते. इंसान महसूस कर सकता है, जबकि शरीर के अंदर लिवर इफेक्ट हो रहा होता है. 

---विज्ञापन---

कुछ लोगों में थकान, भूख कम लगना, मतली, उल्टी, पेट में परेशानी, हल्का बुखार और शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. बीमारी बढ़ने पर आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना और पेट में सूजन जैसे संकेत नजर आ सकते हैं. 

AIIMS के डॉक्टर ने दी सलाह

AIIMS के डॉक्टर के मुताबिक, हेपेटाइटिस को हल्के में नहीं लेना चाहिए. खासकर अगर किसी इंसान में लंबे समय से थकान, पीलिया या लिवर से जुड़ी कोई समस्या दिखाई दे रही है तो डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी टेस्ट करना चाहिए. 

ख्याल रखने के लिए क्या करें?

हेपेटाइटिस से ख्याल के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. गंदे पानी और खराब खाना खाने से बचें. हेपेटाइटिस B से बचाव के लिए वैक्सीन मौजूद है, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर टीकाकरण कराया जा सकता है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही मुंह सूखना किस बीमारी का संकेत? जानें शरीर में होने वाले बदलाव

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 08:58 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola