---विज्ञापन---

कोरोना के फिर बढ़ते मामलों का कारण आया सामने, जानें कितना खतरनाक है नया वेरिएंट?

What Omicron Virus: कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि  बढ़ते कोरोना के पीछे उसका ओमिक्रॉन वेरिएंट है, जो पिछले के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है. 

---विज्ञापन---

Covid 19 Symptoms: देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लगातार राज्यों से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं और अब आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में मिले कुछ संक्रमित मरीज मिले हैं. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि कोविड-19 के खतरनाक होने के पीछे ओमिक्रॉन वेरिएंट है. इसलिए इसकी वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है, क्योंकि धीरे-धीरे यह शरीर को बीमार कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज से लेकर फैटी लिवर तक, जानिए किस बीमारी में कौन-सी रोटी खानी चाहिए

---विज्ञापन---

क्या है RF.5 वेरिएंट?

RF.5 ओमिक्रॉन परिवार का एक नया सब-वेरिएंट है, जो वायरस में हुए जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से पैदा होता है. आंध्र प्रदेश में कडप्पा जिले के कुछ संक्रमित मरीजों के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे. जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद इस वेरिएंट की पहचान की गई है.

कितना खतरनाक है नया वेरिएंट?

RF.5 को ओमिक्रॉन के दूसरे सब-वेरिएंट्स से ज्यादा खतरनाक नहीं माना गया है. इसलिए अगर वक्त पर इसकी पहचान की जाए तो काफी हद तक खतरे को कम किया जा सकता है. इसको लेकर डॉक्टर का कहना है कि इसकी निगरानी की जा रही है और अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह बता सके कि यह पहले से ज्यादा खतरनाक है. हालांकि, यह गंभीर जरूर है जो लोगों को बीमार डाल रहा है.  

---विज्ञापन---

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

कोविड-19 का गंभीर असर अब भी इन लोगों पर ज्यादा देखा जा सकता है जैसे-

  • बुजुर्ग
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
  • दिल की बीमारी
  • फेफड़े या किडनी की बीमारी
  • डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारी वाले लोग

RF.5 के लक्षण

इसके लक्षण ओमिक्रॉन के अन्य सब-वेरिएंट्स जैसे ही हैं. इनमें कई तरह के लक्षण शामिल हैं, जिसे दिखाई देने पर कोविड 19 का टेस्ट जरूर कराना चाहिए.

---विज्ञापन---
  • गले में खराश होना
  • बुखार होना
  • सिर दर्द होना
  • नाक बहना
  • शरीर में दर्द होना
  • थकान होना

क्या घबराने की जरूरत है?

इस बीमारी को लेकर आपको ध्यान रखने की जरूरत है, लेकिन घबराने की बात नहीं है. अगर आप घबराएंगे तो अपना ध्यान सही से नहीं रख पाएंगे, क्योंकि नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है.

कैसे करें बचाव?

  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें.
  • हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें.
  • बुखार या सांस संबंधी लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट कराएं.

इसे भी पढ़ें- शरीर खुद देता है विटामिन की कमी के संकेत! इन बदलावों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

---विज्ञापन---

First published on: Jul 19, 2026 04:39 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola