---विज्ञापन---

रात को सोते समय बार-बार पेशाब आने का क्या कारण है? जानिए यह नॉर्मल है या नहीं

Raat Me Baar Baar Peshab Aana: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें देररात कई बार उठकर पेशाब करने जाना पड़ता है. लेकिन, क्या बार-बार पेशाब करने उठना नॉर्मल है? यहां जानिए कब बन सकती है यह परेशानी की वजह.

---विज्ञापन---

Frequent Urination At Night: रात में 1-2 बार उठकर पेशाब करना अजीब नहीं लगता है और पानी पीकर सोया जाए तो ऐसा होता ही है. लेकिन, रात में कई बार अगर पेशाब करने के लिए उठा जाए तो? असल में रात में बार-बार उठकर पेशाब करने की दिक्कत को नॉक्टुरिया (Nocturia) कहते हैं. नॉक्टुरिया क्यों होता है, इसके क्या लक्षण हैं और यह किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की तरफ इशारा करता है, जानिए यहां. समय रहते समस्या को पहचान लिया जाए तो दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – 260000 HIV मरीज सिर्फ कर्नाटक में, 7000 से ज्यादा की उम्र 25 से कम, एचआईवी के शुरुआती लक्षण पहचानने में ना करें यह गलती

---विज्ञापन---

नॉक्टुरिया के क्या लक्षण हैं

  • नॉक्टुरिया यानी बार-बार पेशाब आने की दिक्कत में व्यक्ति को रात में 1 से ज्यादा बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है
  • पेशाब करने के बाद दोबारा नींद आने में दिक्कत होती है
  • रात में एकदम से पेशाब करने की इच्छा होती है
  • स्लीप पैटर्न बिगड़ता है.
  • दिन में ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत आती है.
  • कुछ मामलों में लोगों को पेशाब करते समय भी दिक्कत आती है.

किन कारणों से आता है रात में बार-बार पेशाब

डायबिटीज – रात में बार-बार पेशाब आने की वजह डायबिटीज (Diabetes) भी हो सकती है. ऐसा ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने पर होता है.

---विज्ञापन---

यूटीआई – यरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) होने पर ब्लैडर इरिटेट हो जाता है जिस कारण बार-बार यूटीआई हो सकता है.

स्लीप डिसोऑर्डर्स – स्लीप डिसोऑर्डर्स जैसे स्लीप एपनिया इंडायरेक्टली हार्मोन्स को प्रभावित करता है.

---विज्ञापन---

दवाओं के साइड इफेक्ट्स – कई दवाएं ऐसी हैं जो बार-बार पेशाब आने की वजह बन सकती हैं.

पुरुषों में इस दिक्कत का हो सकता है लक्षण

---विज्ञापन---

पुरुषों को अगर रात के समय बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है को यह प्रोस्टेट बढ़ने के चलते हो सकता है. प्रोस्टेट बढ़ने पर पेशाब की धार कम होने लगती है, ऐसा महसूस होता है जैसे ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है और पेशाब करने की अचानक से इच्छा होती है. ऐसा हर मामले में नहीं होता है लेकिन एक बार जांच करवा लेना जरूरी है.

महिलाओं में किस कारण होती है यह दिक्कत

---विज्ञापन---

महिलाओं को रात में बार-बार पेशाब आता है तो इसकी वजह प्रेग्नेंसी, हार्मोनल चेंजेस, पेल्विक फ्लोर की कमजोरी, यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन या ओवरएक्टिव ब्लैडर हो सकता है.

यह भी पढ़ें – AIIMS के डॉक्टरों ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक, इस तरह Fatty Liver हो सकता है रिवर्स

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jul 30, 2026 03:55 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola