---विज्ञापन---

हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए आपका वजन? एक्सपर्ट ने बताया हेल्दी वेट का सही फॉर्मूला

Body Mass Chart: हाइट के हिसाब से सही वजन जानने के लिए बीएमआई एक आसान तरीका है. अगर आपका वजन नॉर्मल से ज्यादा है तो भी आपको पता लग जाएगा. वहीं, वजन उम्र और हाइट के हिसाब से कम है तो यह गैर करने वाली बात है. चलिए आपको बताते हैं कि हाइट के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए.

---विज्ञापन---

कई बार आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि कोई आपको मोटा कहता है तो कोई पतला. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो जाता है कि आखिर आपका वजन सही है या नहीं. बता दें हेल्दी वजन का अंदाजा सिर्फ दिखने से नहीं लगाया जा सकता, बल्कि यह आपकी हाइट पर भी डिपेंड करता है.   हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाइट के हिसाब से सही वजन होना कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आप कितने हेल्दी हैं. क्या आपकी हाइट के हिसाब से आपका वजन सही है? सिर्फ वजन देखकर फिटनेस का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. आइए जानते हैं कि आपकी हाइट के हिसाब से कितना वजन हेल्दी माना जाता है और इसे जानने का सही फार्मूला क्या है.

इसे भी पढ़ें- वियाग्रा खाने से क्या सच में कम हो सकता है कैंसर का खतरा? रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

---विज्ञापन---

क्या है हेल्दी वेट का सही फॉर्मूला

एक्सपर्ट के मुताबिक, आप अपने सही वजन का पता बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स से लगा सकते हैं. इसमें वजन बॉडी के वजन और लंबाई के हिसाब से निकाला जाता है. यह बताता है कि आपका वजन आपकी हाइट के हिसाब से सही है या नहीं.

बीएमआई कैसे निकालें?

इसे निकालने के लिए आपको अपना वजन और लंबाई को मिलाना होगा जैसे अगर आपका वजन 70 किलोग्राम है और लंबाई 1.70 मीटर है तो इसका बीएमआई लगभग 24.2 होगा, जिसे नॉर्मल माना जाता है. 

बीएमआई कितना होना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बीएमआई का एक चार्ट जारी किया था, जिसमें लोगों के वजन और हाइट के हिसाब से वजन बताया गया था. एक इंसान का नॉर्मल और हेल्दी बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच होना चाहिए. यह बॉडी के वजन और लंबाई के बीच का सही गैप बताता है.

---विज्ञापन---

हाइट के हिसाब से कितना वजन सही माना जा सकता है?

हर इंसान की हाइट के हिसाब से उसका वजन होना चाहिए. हालांकि, यह सबका अलग-अलग हो सकता है. इसलिए सभी लोगों के लिए एक जैसा वजन सही नहीं माना जाता. डॉक्टरों का कहना है कि हाइट के हिसाब से वजन जानने के लिए बॉडी मास इंडेक्स का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स 18.5 से 24.9 के बीच है तो आपका वजन नॉर्मल माना जाएगा.

हेल्दी वजन बनाए रखने के आसान तरीके

  • बॉडी पर सिर्फ फैट नजर आना काफी नहीं है. आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना है और थाली में ऐसी चीजें शामिल करनी है जो पौष्टिक आहार में शामिल हों.  
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करना अच्छा हो सकता है. अगर आपके पास टाइम नहीं है तो ज्यादा देर एक जगह बैठे न रहें.  
  • फैटी चीजों से दूर रहें और हरी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. कई बार हेल्दी चीजें पेट भरने के साथ-साथ बॉडी मजबूत बनाती हैं. 

इसे भी पढ़ें- रात में सोते समय इयर प्लग्स लगाना कैसा है? क्या इससे छिन जाती है सुनने की शक्ति, जानें सच्चाई

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Aug 05, 2026 07:58 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola