---विज्ञापन---

टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से हो सकता है खतरा

Kidney Stones Causes: आजकल किडनी स्टोन की समस्या काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह खानपान हो सकती है. इस दौरान कुछ लोग टमाटर नहीं खाते, क्योंकि मानना है कि इससे खतरा और बढ़ जाता है. क्या वाकई में ऐसा होता है, आइए किम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर विश्वास एम आर से जानते हैं. 

---विज्ञापन---

Kidney Stones Reasons: टमाटर भारतीय खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला इंग्रीडिएंट है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है और सलाद से लेकर सब्जी, दाल और चटनी में स्वाद के लिए डाला जाता है. इसलिए कुछ लोग इसकी प्यूरी बनाकर स्टोर करके रख लेते हैं, लेकिन कुछ लोग खाने से परहेज करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि टमाटर खाने से पथरी की शिकायत हो सकती है. अगर जरूरत से ज्यादा कच्चा खाएंगे तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या टमाटर खाने से पथरी का खतरा बढ़ सकता है? अक्सर टमाटर को ऑक्सलेट से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हर इंसान को टमाटर छोड़ने की जरूरत नहीं होती. इसको लेकर किम्स किम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर विश्वास एम आर क्या कहते हैं और टमाटर खाने से किडनी स्टोन बनने पर असर पड़ता है या नहीं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- क्या HIV के मरीज को देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसे एचआईवी है? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब

---विज्ञापन---

क्या टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है?

ऐसा साफ तौर पर कहना जरूरी नहीं है. टमाटर को किडनी स्टोन होने का असल कारण मानना सही नहीं है. किडनी स्टोन कई कारणों से बन सकते हैं और उनके प्रकार भी अलग-अलग होता है. हालांकि, कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन सबसे आम प्रकार के किडनी स्टोन हैं. ऐसे मामलों में डॉक्टर जरूरत के हिसाब से डाइट में ऑक्सलेट की मात्रा, नमक, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों पर ध्यान देने की सलाह दे सकते हैं. 

किन चीजों से बढ़ सकता है पथरी का खतरा?

शरीर में पानी की कमी होना- किडनी स्टोन से बचने के लिए पानी पीना सबसे जरूरी टिप्स में से एक है. पानी कम पीने से पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो सकता है और उसमें मौजूद कुछ मिनरल्स आपस में मिलकर क्रिस्टल बना सकते हैं.

ज्यादा नमक खाना- खाने में बहुत ज्यादा नमक लेने से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कुछ लोगों में कैल्शियम वाले किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप चिप्स, पैकेज्ड फूड, इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा नमक वाले सॉस को खाना नुकसानदायक हो सकता है. 

---विज्ञापन---

बहुत ज्यादा ऑक्सालेट वाली चीजें- अगर किसी व्यक्ति को कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन की समस्या है तो डॉक्टर या डाइटिशियन कुछ ज्यादा ऑक्सलेट वाली चीजों से दूरी बना लें. आप पालक, चुकंदर, रूबर्ब, कुछ नट्स और चॉकलेट जैसी चीजों से परहेज करें.  

क्या पथरी होने पर टमाटर पूरी तरह बंद कर दें?

अगर आपको किडनी स्टोन है तो अपनी मर्जी से टमाटर या किसी दूसरी सब्जी को पूरी तरह डाइट से हटाने के बजाय डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें. किडनी स्टोन की डाइट इस बात पर डिपेंड करती है कि स्टोन किस प्रकार का है और आपके यूरिन या ब्लड टेस्ट में क्या सामने आया है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- सेहत का मतलब सिर्फ अच्छा खाना नहीं, AIIMS के डॉक्टर ने बताए हेल्दी रहने के जरूरी तरीके  

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

Source- KIMS

First published on: Sep 10, 2026 01:19 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola